फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC CDS 1 2022 upsc released admit card for CDS I Examination 2022 sarkari naukri

UPSC CDS 1 2022: संघ लोक सेवा आयोग ने जारी किया सीडीएस-1 परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र, ऐसे डाउनलोड करें

Tue, 15 Mar 2022 04:32 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Tue, 15 Mar 2022 04:32 PM IST
सार

UPSC CDS 1 exam 2022: उम्मीदवार परीक्षा शुरू होने से आधे घंटे पहले ही परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएं। देर से आने वाले उम्मीदवारों को केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन
UPSC CDS 1 2022 upsc released admit card for CDS I Examination 2022 sarkari naukri
UPSC CDS 1 Admit Card - फोटो : Social Media

विस्तार

UPSC CDS 1 exam 2022: संघ  लोक सेवा आयोग (UPSC) ने संयुक्त रक्षा सेवा (सीडीएस)-1 परीक्षा 2022 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। अब यह आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए अपना आवेदन किया था, वह अपना प्रवेश पत्र UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन आईडी और पासवर्ड का प्रयोग करना होगा। 

विज्ञापन

UPSC CDS 1 exam 2022: अप्रैल में होनी है परीक्षा
संघ  लोक सेवा आयोग की ओर से संयुक्त रक्षा सेवा (सीडीएस)-1 परीक्षा 2022 का आयोजन अप्रैल महीने में किया जाएगा। परीक्षा इस महीने के 10 तारीख को होगी। परीक्षा निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार परीक्षा के दौरान इनका पालन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

UPSC CDS 1 exam 2022: इन बातों का रखें ख्याल
परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि प्रवेश पत्र एक अहम दस्तावेज है। बिना इसके परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। प्रवेश पत्र की जरूरत उम्मीदवारों को नियुक्ति की प्रक्रिया तक होगी। उम्मीदवार परीक्षा में अपने साथ एक वैद्य पहचान पत्र भी लेकर आएं। 

विज्ञापन

UPSC CDS 1 exam 2022: कैसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट  upsconline.nic.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर admit cards के सेक्शन में जाएं।
  • अब संबंधित परीक्षा के प्रवेश पत्र से जुड़े लिंक पर क्लिक करें। 
  • अब मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें। 
  • अब आपका प्रवेश पत्र सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।  

UPSC CDS 1 exam 2022: उम्मीदवार परीक्षा शुरू होने से आधे घंटे पहले ही परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएं। देर से आने वाले उम्मीदवारों को केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि इस बार परीक्षा में गलत जवाब पर नकारात्मक अंकन का भी प्रावधान किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed