UPSC CBI Exam: यूपीएससी ने पब्लिक प्रॉसिक्यूटर पद के नतीजे किए जारी, 48 उम्मीदवारों का हुआ चयन
UPSC CBI Exam 2024: यूपीएससी ने पब्लिक प्रॉसिक्यूटर पद के नतीजे की घोषणा कर दी है। आयोग ने यह भी कहा है कि जल्द ही उम्मीदवारों के अंकों की जानकारी भी दे दी जाएगी। उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
विस्तार
UPSC CBI Exam 2024: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI), कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग, कार्मिक मंत्रालय में लोक अभियोजक पद के लिए नतीजे जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट (upsconline.nic.in) के माध्यम से अपने परिणाम देख सकते हैं।
नोटिस में कहा गया है, "कि सभी मामलों की भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद तीस दिनों के भीतर सभी उम्मीदवारों के अंकों की जानकारी आयोग की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी।"
रिजल्ट ऐसे करें चेक
यूपीएससी सीबीआई लोक अभियोजक के परिणाम की जांच करने के लिए उम्मीदवार इन चरणों का पालन कर सकते हैं:
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (upsc.gov.in) पर जाएं
- होमपेज पर, नए अनुभाग पर जाएं।
- यूपीएससी सीबीआई लोक अभियोजक परिणाम पर क्लिक करें।
- अब अपना परिणाम देखें और पीडीएफ डाउनलोड कर लें।