उनकी हसी के थे माने कितने,
हमने सोचे थे फ़साने कितने
हम ही नहीं थे वफ़ा के सौदाई,
होंगे उनके और दीवाने कितने
मुमकिन ही नहीं इस हयात में,
पाने तुझे लगेंगे ज़माने कितने
मिला उस रोज़ तो यकीन हुआ,
फासले हैं बीच न जाने कितने
तेरी बढ़ती मांगें देख हैरान हूं,
लगेंगे हमें और कमाने कितने
हम यूं ही हा में हा मिलाते रहें,
चाहते थे हमें आज़माने कितने
- देवर्षी मनीष येंडे
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X