ऐसा कुछ नहीं जिस पर तुम्हारा अधिकार नहीं,
खाली हाथ जो लौट जाऊँ, ऐसा तुम्हारा दरबार नहीं।
भक्ति-भाव से इस मंदिर को स्वरशब्दसाधना से बनाया है,
दिल में अनंत आस्था लिए दूर से भक्त तुम्हारा आया है।
अंधकार में बैठा था, दिव्य प्रकाश तुम्हारा आया है,
माँ, सच-सच बोल दो, तुमने अपने पास बुलाया है।
भावों का कलश लिए हर डाली का फूल चढ़ाया है,
आशा का दीप जला, आँसुओं को मैंने छिपाया है।
हर गीत में, हर रचना में उम्मीदों का रंग सजाया है,
धरती,गगन,चित्रकला में सबमें तुमको पाया है।
आया तुम्हारे चरणों में हर एक डाली-फूल,
चाहत के इस फूल को मिल जाए तुम्हारे चरणों की धूल।
-अमित कुमार पांडेय
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X