मुख़्तसर - सी ज़िंदगी है ,
मुख़्तसर - सा ख़्वाब है।
मुख़्तसर - से हैं मेरे सवाल ,
और मुख़्तसर - सा जबाब है।
मुख़्तसर - से हैं सपने मेरे,
आँखों में सैलाब है।
मुख़्तसर - सी चाहतें हैं
और डर बेहिसाब है ।
ख़ुद से ही मुलाक़ात मेरी,
ख़ुद से ही हिजाब है।
मुख़्तसर - सी ज़िंदगी है
मुख़्तसर - सा ख़्वाब है।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X