फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC CBI Public Prosecutor post result Released at upsc.gov.in; check details here

UPSC CBI Exam: यूपीएससी ने पब्लिक प्रॉसिक्यूटर पद के नतीजे किए जारी, 48 उम्मीदवारों का हुआ चयन

Fri, 18 Oct 2024 10:59 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Fri, 18 Oct 2024 10:59 AM IST
सार

UPSC CBI Exam 2024: यूपीएससी ने पब्लिक प्रॉसिक्यूटर पद के नतीजे की घोषणा कर दी है। आयोग ने यह भी कहा है कि जल्द ही उम्मीदवारों के अंकों की जानकारी भी दे दी जाएगी। उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
UPSC CBI Public Prosecutor post result Released at upsc.gov.in; check details here
PSEB 2024 Supplementary Result 2024 - फोटो : freepik

विस्तार

UPSC CBI Exam 2024: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI), कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग, कार्मिक मंत्रालय में लोक अभियोजक पद के लिए नतीजे जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले  उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट (upsconline.nic.in) के माध्यम से अपने परिणाम देख सकते हैं।

विज्ञापन


नोटिस में कहा गया है, "कि सभी मामलों की भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद तीस दिनों के भीतर सभी उम्मीदवारों के अंकों की जानकारी आयोग की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी।"

विज्ञापन

UPSC CBI Public Prosecutor post result Released at upsc.gov.in; check details here
UPSC CBI Exam 2024 - फोटो : upsc.gov.in
आयोग ने सीबीआई में लोक अभियोजक पद के लिए 48 उम्मीदवारों का चयन किया है। भर्ती परीक्षा 17 दिसंबर 2023 को आयोजित की गई थी और साक्षात्कार 17 से 20 सितंबर तक दो सत्रों में, सुबह 09.00 बजे और 12.00 बजे आयोजित किया गया था।

रिजल्ट ऐसे करें चेक
यूपीएससी सीबीआई लोक अभियोजक के परिणाम की जांच करने के लिए उम्मीदवार इन चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (upsc.gov.in) पर जाएं
  • होमपेज पर, नए अनुभाग पर जाएं।
  • यूपीएससी सीबीआई लोक अभियोजक परिणाम पर क्लिक करें।
  • अब अपना परिणाम देखें और पीडीएफ डाउनलोड कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed