फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC application window closing soon for 241 AO, JSO, other posts; apply here upsc.gov.in

UPSC Recruitment: यूपीएससी में 241 पदों पर बंद होने वाली है आवेदन विंडो, मौका न गंवाएं; तुरंत करें पंजीकरण

Tue, 15 Jul 2025 10:54 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Tue, 15 Jul 2025 10:54 AM IST
सार

UPSC Recruitment 2025: यूपीएससी प्रशासनिक अधिकारी, वरिष्ठ वैज्ञानिक सहायक, कनिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी और अन्य पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो जल्द ही बंद कर देगा। उम्मीदवार नीचे दी वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
UPSC application window closing soon for 241 AO, JSO, other posts; apply here upsc.gov.in
यूपीएससी - फोटो : ANI

विस्तार

UPSC: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा प्रशासनिक अधिकारी, वरिष्ठ वैज्ञानिक सहायक, कनिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी और अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही समाप्त होने वाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 17 जुलाई, 2025 तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


इस भर्ती अभियान के तहत विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में रिक्त पदों को भरा जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

विज्ञापन

कौन कर सकता है आवेदन?

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास B.Sc, B.Tech/B.E, LLB, BVSc, M.Sc, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा या MS/MD जैसी योग्यताएं होनी चाहिए। हर पद की शैक्षणिक योग्यता और अनुभव की शर्तें अलग-अलग निर्धारित की गई हैं।  

जानें आयु सीमा और आवेदन शुल्क

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 30 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हालांकि, यह आयुसीमा पदों के अनुसार भिन्न हो सकती है और आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट भी मिलेगी। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 25 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि SC, ST, PwBD और पूर्व सैनिक वर्ग के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। चयन प्रक्रिया में 75% वेटेज लिखित परीक्षा को और 25% वेटेज साक्षात्कार को दिया जाएगा।  

विज्ञापन

कैसे करें आवेदन?

  • पहले आप आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, "ऑनलाइन आवेदन करें" टैब पर क्लिक करें।
  • ORA पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
  • पदों के लिए पंजीकरण करें और आवेदन करें।
  • फॉर्म भरकर आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा कर दें।
  • अंत में भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed