फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPRVUNL Recruitment 2022 for 134 junior engineering assistant accountant and other posts know all sarkari job in hindi apply at uprvunl.org

UPRVUNL Recruitment 2022 : यूपीआरवीयूएनएल में 134 पदों पर निकलीं भर्तियां, इस तारीख से शुरू होगा ऑनलाइन आवेदन

Sun, 09 Jan 2022 03:25 PM IST
राहुल मानव जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: राहुल मानव Updated Sun, 09 Jan 2022 03:25 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (यूपीआरवीयूएनएल) ने कुल 134 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। उम्मीदवार जूनियर इंजीनियर (ट्रेनी) (ई एंड एम), असिस्टेंट अकाउंटेंट, केमिस्ट ग्रेड- II और लैब असिस्टेंट के पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट uprvunl.org में जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नीचें पढ़ें भर्ती विवरण। 
 

विज्ञापन
UPRVUNL Recruitment 2022 for 134 junior engineering assistant accountant and other posts know all sarkari job in hindi apply at uprvunl.org
सरकारी नौकरियां - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (यूपीआरवीयूएनएल) ने जूनियर इंजीनियर (ट्रेनी) (ई एंड एम), असिस्टेंट अकाउंटेंट, केमिस्ट ग्रेड- II और लैब असिस्टेंट के विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं। यूपीआरवीयूएनएल ने कुल 134 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। जिनमें से 82 रिक्तियां जूनियर इंजीनियर के पद के लिए, 21 सहायक लेखाकार पद के लिए, 14 केमिस्ट ग्रेड- II के पद के लिए और 17 लैब सहायक के पद के लिए निकाली हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uprvunl.org पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए 28 जनवरी, 2022 से आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। वहीं, उम्मीदवारों के पास ऑनलाइन आवेदन करने के लिए 27 फरवरी, 2022 तक का समय है।  इच्छुक उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर भर्ती विवरण को अच्छी तरह से पढ़कर आवेदन प्रक्रिया को समझें। 

विज्ञापन

 

UPRVUNL Recruitment 2022 के लिए ये आयु सीमा 

जेई और लैब सहायक के पद के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष है, जबकि सहायक लेखाकार और केमिस्ट ग्रेड- II के पद के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष है। उम्मीदवारों की 1 जनवरी, 2022 तक अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन


UPRVUNL Recruitment 2022 के लिए ये है  शैक्षिक योग्यता

  • जूनियर इंजीनियर: राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स/कंट्रोल एंड इंस्ट्रुमेंटेशन/इंस्ट्रुमेंटेशन/कंप्यूटर इंजीनियरिंग में तीन वर्षीय डिप्लोमा परीक्षा में उम्मीदवारों को उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • सहायक लेखाकार: केंद्र सरकार व राज्य सरकार के एक अधिनियम द्वारा स्थापित विश्वविद्यालय व डीम्ड विश्वविद्यालय से वाणिज्य में स्नातक की डिग्री की होनी चाहिए।
  • केमिस्ट ग्रेड- II: यूपी में कानून द्वारा स्थापित विश्वविद्यालय से या राज्यपाल द्वारा मान्यता प्राप्त किसी अन्य विश्वविद्यालय से कम से कम द्वितीय श्रेणी में रसायन विज्ञान में एमएससी डिग्री में उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • लैब असिस्टेंट: यूपी बोर्ड परीक्षा से रसायन विज्ञान विषय के साथ इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण या रसायन विज्ञान विषय के साथ समकक्ष या स्नातक की डिग्री उम्मीदवारों द्वारा उत्तीर्ण होनी चाहिए।

 

विज्ञापन


UPRVUNL Recruitment 2022 के लिए ये है आवेदन शुल्क

अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 1180 रुपये का शुल्क देना होगा। जबकि अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग के उम्मीदवारों को  826 रुपये शुल्क देना होगा। 

 

UPRVUNL Recruitment 2022 के लिए ऐसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uprvunl.org  पर जाएं। 
  • होमपेज पर यूपीआरवीयूएनएल जूनियर इंजीनियर (ट्रेनी) (ईएंडएम), असिस्टेंट अकाउंटेंट, केमिस्ट ग्रेड- II और लैब असिस्टेंट भर्ती के उपलब्ध लिंक पर क्लिक करें। 
  • भर्ती विवरण को अच्छी तरह से पढ़ें। 
  • जब ऑनलाइन आवेदन के लिए पंजीकरण सक्रिय होगा। तब पंजीकरण करें।
  • लॉग इन पर जाकर अपनी जानकारियों को दर्ज करें। 
  • अब आवेदन पत्र को ऑनलाइन जमा करें। 
  • आवेदन पत्र को जमा करने के बाद उसे डाउनलोड करें।
  • अब अपने आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed