फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPPSC Staff Nurse Exam 2022 Postponed Check New Date Here At Uppsc.Up.Nic.In Sarkari Bharti Govt Jobs Exam

UPPSC Staff Nurse Exam: यूपी स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा स्थगित, यहां जानें नई तिथि

Sat, 16 Jul 2022 09:41 AM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sat, 16 Jul 2022 09:41 AM IST
सार

UPPSC Staff Nurse Exam: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की ओर से यूपी स्टाफ नर्स (पुरुष) के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली मुख्य लिखित परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है।

विज्ञापन
UPPSC Staff Nurse Exam 2022 Postponed Check New Date Here At Uppsc.Up.Nic.In Sarkari Bharti Govt Jobs Exam
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

UPPSC Staff Nurse Exam: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की ओर से यूपी स्टाफ नर्स (पुरुष) के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली मुख्य लिखित परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने स्टाफ नर्स (पुरुष) भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे आधिकारिक अधिसूचना अब उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग में मेल स्टाफ नर्स के पदों पर भर्ती के लिए यह परीक्षा 24 जुलाई, 2022 को आयोजित की जाने वाली थी। 

विज्ञापन


 

आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी जानकारी 

इस बीच, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की ओर से आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आधिकारिक अधिसूचना जारी कर जानकारी दी गई कि  उत्तर प्रदेश स्टाफ नर्स - मेल भर्ती के लिए 24 जुलाई, 2022 को निर्धारित मुख्य लिखित परीक्षा को अपरिहार्य कारणों से स्थगित किया जा रहा है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने यूपी स्टाफ नर्स मुख्य परीक्षा की नई तारीख की घोषणा भी कर दी है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

अगस्त में इस दिन इस समय होगी परीक्षा

यूपीपीएससी (UPPSC) की ओर से बताया गया है कि स्टाफ नर्स - पुरुष भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा को 04 अगस्त, 2022 को आयोजन किया जाएगा। यह परीक्षा उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) के शिविर कार्यालय सेक्टर डी, अलीगंज, लखनऊ स्थित परीक्षा भवन के भूतल एवं प्रथम तल पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा तीन घंटे की अवधि की होगी। स्टाफ नर्स - पुरुष भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन

558 पदों पर होनी है भर्ती

इस परीक्षा के तहत स्टाफ नर्स (पुरुष) के 558 पदों पर भर्ती होनी है। स्टाफ नर्स के पदों पर भर्ती के लिए पहली बार दो चरणों (प्रारंभिक और मुख्य) में परीक्षा आयोजित की जा रही है। प्रारंभिक परीक्षा 10 अप्रैल, 2022 को प्रयागराज एवं लखनऊ के 38 केंद्रों में आयोजित की गई थी। प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम 30 मई को जारी किया गया था, जिसमें 1,025 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed