फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPPSC Staff Nurse Ayurveda Recruitment 2023 Know Registration Last Date extended Eligibility And Vacancy

Staff Nurse Recruitment: स्टाफ नर्स आयुर्वेद के 300 पदों पर आवेदन की अंतिम डेट बढ़ी, 11 अक्तूबर तक भरें फॉर्म

Wed, 04 Oct 2023 11:26 AM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Wed, 04 Oct 2023 11:26 AM IST
सार

UPPSC Recruitment 2023: यूपीपीएससी की तरफ से स्टाफ नर्स आयुर्वेद (पुरुष/महिला) के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। 21 से 40 वर्ष के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
UPPSC Staff Nurse Ayurveda Recruitment 2023 Know Registration Last Date extended Eligibility And Vacancy
nurse - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

UPPSC Staff Nurse Recruitment 2023: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) में स्टाफ नर्स आयुर्वेद (पुरुष/महिला) के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की समय-सीमा आज यानी 04 अक्तूबर 2023 को समाप्त हो रही थी, लेकिन आयोग ने अब आखिरी तारीख को आगे बढ़ा दिया है। चिकित्सा के क्षेत्र काम करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए यह अच्छा मौका है। जो उम्मीदवार आवेदन करने से चूक गए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर 11 अक्तूबर 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

UPPSC Recruitment रिक्तियों का विवरण

यह भर्ती अभियान उत्तर प्रदेश आयुष विभाग (आयुर्वेद) में स्टाफ नर्सों की 300 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है, जिनमें से 48 रिक्तियां स्टाफ नर्स पुरुष के लिए और 252 रिक्तियां स्टाफ नर्स महिला के लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

UPPSC Recruitment आयुसीमा

यूपीपीएससी स्टाफ नर्स आयुर्वेद के लिए 18 वर्ष से लेकर 40 वर्ष के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

विज्ञापन

UPPSC Recruitment आवेदन शुल्क

सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 125 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी/एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों को 65 रुपये और पीएच उम्मीदवारों को 25 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। परीक्षा शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग के माध्यम से या ऑफलाइन भुगतान ई चालान के माध्यम से कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed