फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPPSC RO ARO Answer Key Released: Raise Objections Until August 4; Here's How to Download

UPPSC RO ARO Answer Key: आरओ-एआरओ परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, पांच अगस्त तक दर्ज कर सकेंगे आपत्ति

Thu, 31 Jul 2025 08:13 AM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Thu, 31 Jul 2025 08:13 AM IST
सार

UPPSC RO ARO Answer Key: यूपीपीएससी ने आरओ और एआरओ प्रारंभिक परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उत्तर कुंजी देख सकते हैं। नीचे पढ़ें अधिक विवरण...

विज्ञापन
UPPSC RO ARO Answer Key Released: Raise Objections Until August 4; Here's How to Download
Answer Key - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

UPPSC RO ARO Answer Key OUT: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) प्रारंभिक परीक्षा 2023 की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। यह उत्तर-कुंजी सामान्य अध्ययन एवं सामान्य हिन्दी प्रश्नपत्र के लिए है, जिसे उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर 4 अगस्त 2025 तक देख सकते हैं। उत्तरकुंजी में प्रत्येक सही उत्तर को हाईलाइट कर आयताकार बॉक्स में अंडरलाइन किया गया है। उम्मीदवार प्रश्न पत्र स्कैन कर अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं।

विज्ञापन

5 अगस्त तक दर्ज करवा सकेंगे आपत्ति

परीक्षा नियंत्रक हर्षदेव पांडेय ने बताया कि अगर किसी उम्मीदवार को उत्तरों में त्रुटि या असहमति नजर आती है, तो वह निर्धारित प्रक्रिया के तहत 5 अगस्त 2025, शाम 5:00 बजे तक आपत्ति दर्ज कर सकता है। आपत्ति के लिए प्रश्न संख्या, सही उत्तर विकल्प और प्रमाण सहित निर्धारित प्रारूप में जानकारी देनी होगी।

विज्ञापन


गौरतलब है कि सामान्य अध्ययन (प्रश्न सं. 01 से 140) और सामान्य हिन्दी (प्रश्न सं. 141 से 200) के लिए अलग-अलग प्रत्यावेदन तैयार करना होगा। दोनों विषयों से संबंधित आपत्तियां साक्ष्य सहित एक ही बंद लिफाफे में भेजनी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपत्ति पत्र को इस पते पर डाक या सीधे आयोग के काउंटर पर जमा किया जा सकता है:
परीक्षा नियंत्रक, अतिगोपन-5 अनुभाग, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज – 211018

27 जुलाई को 2382 केंद्रों में हुई थी परीक्षा

यूपीपीएससी समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) प्रारंभिक परीक्षा-2023 का आयोजन 27 जुलाई 2025 को प्रदेश के 75 जिलों में बनाए गए 2382 परीक्षा केंद्रों पर किया गया। कुल 411 पदों पर भर्ती के लिए हुई इस परीक्षा में कुल 10.76 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, लेकिन केवल 4.51 लाख अभ्यर्थी ही परीक्षा देने पहुंचे, जिससे उपस्थिति दर मात्र 42.21% रही।

इस बार परीक्षा में काफी सख्ती बरती गई और पहली बार आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा एक ही सत्र में आयोजित की गई, जबकि पहले यह परीक्षा दो सत्रों में होती थी। सामान्य अध्ययन और हिंदी के प्रश्नपत्र अलग-अलग। इस बार दोनों विषयों के प्रश्नपत्रों को मिलाकर तीन घंटे की एक सत्र परीक्षा आयोजित की गई।

 कैसे डाउनलोड करें RO ARO उत्तर कुंजी?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “RO ARO Prelims Answer Key 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  • प्रश्न पुस्तिका संख्या 7103809 को डाउनलोड करें।
  • उत्तरकुंजी में हाइलाइट किए गए उत्तरों से अपने उत्तरों का मिलान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed