UPPSC RO-ARO Admit Card 2024: इस दिन जारी होगा आरओ-एआरओ का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
UPPSC RO-ARO Admit Card 2024: यूपीपीएससी आरओ-एआरओ भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि का ऐलान कर दिया गया है। भर्ती परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकेंगे।
विस्तार
UPPSC RO-ARO Admit Card 2024: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि का एलान कर दिया है। भर्ती परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.uppsc.up.nic.in पर जाकर 03 फरवरी 2024 से डाउनलोड कर सकेंगे। यूपीपीएससी आरओ एआरओ भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना लॉगिन विवरण जैसे ओटीआर नंबर या पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि, जेंडर भरना होगा।
UPPSC RO-ARO परीक्षा पैटर्न
यूपीपीएससी आरओ एआरओ प्रारंभिक परीक्षा का पहला चरण 11 फरवरी 2024 (रविवार) को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट 2 दोपहर 1:30 बजे से 3:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
यूपीपीएससी आरओ एआरओ प्रारंभिक परीक्षा 200 अंकों के लिए आयोजित की जाएगी और परीक्षा की अवधि 180 मिनट (3 घंटे) है। इसके बाद अगला चरण मुख्य परीक्षा होगी। जो उम्मीदवार प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा दोनों में उत्तीर्ण होंगे, उन्हें टाइपिंग टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा जो अंतिम चरण है।