UPPSC ने जारी किया मुख्य परीक्षा का शेड्यूल, होंगे ये बड़े बदलाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ( UPPSC ) द्वारा पीसीएस मुख्य परीक्षा 2018 का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। यूपीपीएससी मुख्य परीक्षा पहली बार पाठ्यक्रम, पैटर्न में कुछ बदलाव के साथ आयोजित की जाएगी। इस वर्ष होने वाली पीसीएस 2018 मुख्य परीक्षा का पैटर्न बिल्कुल संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित आईएएस परीक्षा की तरह होगा।
आपको बता दें कि पीसीएस परीक्षा में पहले 10 से 20 दिनों में समाप्त की जाती थी। अब यह परीक्षा चार दिनों में समाप्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आयोग ने हाल ही में जारी किए कैलेंडर के अनुसार, पीसीएस 2018 मुख्य परीक्षा 18 से 22 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा कार्यक्रम के दो महीने पहले जारी होने से उम्मीदवारों को परीक्षा की तैयारी में बेहद लाभ मिलेगा। यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। सुबह 9.30 से 12.30 और दोपहर 2 से 5 बजे तक होगी। बता दें कि पीसीएस मुख्य परीक्षा प्रयागराज और लखनऊ में बने विभिन्न परीक्षा केंद्रो पर कराई जाएगी।
परीक्षा शेड्यूल :
| परीक्षा तिथि | विषय और समय (सुबह 9:30 से 12:30) | विषय और समय (दोपहर 2 से 5 बजे ) |
| 18 अक्टूबर, 2019 | सामान्य हिंदी | निबंध |
| 19 अक्टूबर, 2019 | सामान्य अध्ययन - I | सामान्य अध्ययन - II |
| 20 अक्टूबर, 2019 | सामान्य अध्ययन - III | सामान्य अध्ययन - IV |
| 22 अक्टूबर, 2019 | ऐच्छिक विषय पेपर - I | ऐच्छिक विषय पेपर - II |
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
पीसीएस 2018 मुख्य परीक्षा शेड्यूल की पीडीएफ कॉपी डाउनालोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें : सितंबर में होने वाली SSC CHSL परीक्षा की जानकारी यहां, क्या हुआ है पैटर्न में बदलाव...?