UPPSC 2020 : लोक सेवा आयोग में सरकारी नौकरी का मौका, ये रहा आवेदन लिंक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
UPPSC Recruitment 2020: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने अनेक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये भर्तियां मेडिकल ऑफिसर और असिस्टेंट के कई पदों पर होने जा रही हैं। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन मान्य होंगे। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने से पहले ही आवेदन करा लें। आवेदन से संबंधित पूरी जानकारी के लिए उम्मीदवार को आवेदन लिंक भी खबर में आगे की स्लाइड्स में दिया जा रहा है। इस नौकरी से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए अगली स्लाइड देखें।
महत्वपूर्ण तिथियां-
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि- 01 अक्टूबर, 2020
शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि- 01 अक्टूबर, 2020
ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि- 05 अक्टूबर, 2020
ऐसे करें आवेदन-
इच्छुक उम्मीदवार यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट http://upsssc.gov.in/ के माध्यम से 5 सितंबर से 1 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन शुल्क –
जनरल, ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए- 105 रुपये
एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए- 65 रुपये
शारीरिक रूप से दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए- 25 रुपये
ऐसे करें आवेदन शुल्क का भुगतान-
डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग के माध्यम से परीक्षा शुल्क का भुगतान करें।
पदों का विवरण और शैक्षणिक योग्यता –
पदों की जानकारी और उनसे संबंधित शैक्षणिक योग्यता के लिए आप आधिकारिक अधिसूचना के लिंक पर क्लिक करके देखें।
आयु सीमा -
इन पदों पर उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। सभी पदों के अनुसार आयु सीमा अलग-अलग है। विस्तृत जानकारी के लिए नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें।
नौकरी करने का स्थान - उत्तर प्रदेश
चयन प्रक्रिया-
इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर होगा।
आधिकारिक अधिसूचना का डायरेक्ट लिंक- http://uppsc.up.nic.in/CandidateHomePage.html
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए डायरेक्ट लिंक – http://uppsc.up.nic.in/Notifications.aspx
यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट का डायरेक्ट लिंक - http://uppsc.up.nic.in/