{"_id":"66ce9b85c616d66f9101c137","slug":"uppsc-opportunity-to-file-objection-on-answer-key-of-uppsc-agriculture-service-pre-exam-today-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPPSC: यूपी संयुक्त राज्य कृषि सेवा परीक्षा की उत्तर कुंजी को चुनौती देने का आखिरी मौका, जानें पूरी प्रक्रिया","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
UPPSC: यूपी संयुक्त राज्य कृषि सेवा परीक्षा की उत्तर कुंजी को चुनौती देने का आखिरी मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Wed, 28 Aug 2024 09:07 AM IST
मेघा झा
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा झा
Updated Wed, 28 Aug 2024 09:07 AM IST
सार
UPPSC Agricultural Services: यूपी लोक सेवा आयोग ने संयुक्त राज्य कृषि सेवा प्रारंभिक परीक्षा की जारी उत्तर कुंजी पर आपत्ति आमंत्रित की गई है। आपत्ति दर्ज कराने का आज आखिरी मौका है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC)
- फोटो : Amar Ujala Graphics
विस्तार
UPPSC Agricultural Services Prelims Answer Key 2024: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने संयुक्त राज्य कृषि सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 18 अगस्त को सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक आयोजित हुई थी। प्रारंभिक परीक्षा की अनंतिम उत्तर कुंजी जारी की जा चुकी है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in. से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। आवेदक यदि कोई सुझाव देना चाहते हैं तो आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध प्रारूप में आज 28 अगस्त (शाम 5 बजे) तक कर सकते हैं।
आयताकार खाने में मिलेगा सही उत्तर
आयोग ने कहा है, "प्रश्नपत्र पर सीरीज का अंकन न होने के कारण, प्रश्नपत्र के नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर को हाईलाइट व अण्डरलाईन (आयताकार खाने में) कर दिया गया है।"
यदि किसी उम्मीदवार को प्रश्नोत्तरों में कोई विसंगति प्रतीत होती है तो इस सम्बन्ध में अपना प्रत्यावेदन/आपत्ति आयोग को एक बन्द लिफाफे में परीक्षा नियंत्रक, अतिगोपन-5 अनुभाग, उ०प्र० लोक सेवा आयोग, प्रयागराज-211018 उ०प्र० को दिनांक 28 अगस्त, 2024 तक सायं 05.00 बजे तक किसी भी कार्यदिवस में उपलब्ध करा सकते हैं।
विज्ञापन
कृषि सेवा उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के चरण

- आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in. पर जाएं।
- होमपेज पर, उत्तर कुंजी टैब पर जाएं।
- संयुक्त कृषि सेवा परीक्षा उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें।
- उत्तर कुंजी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- उत्तर कुंजी डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।
- यदि कोई सुझाव हो तो प्रस्तुत करें।