फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPPSC Mains Admit Card for pcs 2021 is released on uppsc.up.nic.in know how to check it here sarkari naukri

UPPSC Mains Admit Card: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने जारी किया पीसीएस मुख्य परीक्षा का प्रवेश पत्र, ऐसे डाउनलोड करें

Thu, 17 Mar 2022 11:17 AM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Thu, 17 Mar 2022 11:17 AM IST
सार

UPPSC Mains Admit Card: जिन उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र पर उनकी तस्वीर साफ नहीं आई है, वह अपने साथ में अपनी एक वैद्य फोटो आईडी और दो पासपोर्ट साइज फोटो लेकर आएं।

विज्ञापन
UPPSC Mains Admit Card for pcs 2021 is released on uppsc.up.nic.in know how to check it here sarkari naukri
UPPSC Mains Admit Card - फोटो : Social Media

विस्तार

UPPSC Mains Admit Card 2022: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने संयुक्त राज्य / अपर अधीनस्थ सेवा सामान्य चयन (पीसीएस) परीक्षा 2021 की मुख्य परीक्षा के प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा में सफलता प्राप्त की थी और मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वह अपना प्रवेश पत्र  उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन

UPPSC Mains Admit Card 2022: इन तारीखों को होगी परीक्षा
UPPSC की ओर से मुख्य परीक्षा का आयोजन 23, 24, 25 और 27 मार्च, 2022 को राज्य के विभिन्न जिलों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा दो पाली में सुबह 09: 30 बजे से दोपहर 12:30 और दोपहर 02:00 बजे से शाम 5 बजे तक सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार परीक्षा के दौरान इनका पालन करना न भूलें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

UPPSC Mains Admit Card 2022: बीते साल हुई थी प्रारंभिक परीक्षा
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से संयुक्त राज्य / अपर अधीनस्थ सेवा सामान्य चयन (पीसीएस) परीक्षा 2021 की प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन बीते साल 2021 में 24 अक्तूबर को किया गया था। इस परीक्षा का परिणाम 1 दिसंबर, 2021 को जारी किया गया था। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में सफलता प्राप्त की थी, वह अब मुख्य परीक्षा के लिए शामिल होंगे। 

विज्ञापन

UPPSC Mains Admit Card 2022: इन बातों का रखें ख्याल
उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि प्रवेश पत्र परीक्षा के लिए एक अहम दस्तावेज है, बिना इसके परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। जिन उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र पर उनकी तस्वीर साफ नहीं आई है, वह अपने साथ में अपनी एक वैद्य फोटो आईडी और दो पासपोर्ट साइज फोटो लेकर आएं। प्रवेश पत्र पर उम्मीदवीरों के नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, परीक्षा का समय आदि जानकारी दी गई है। इस अच्छे से पढ़ लें।  

UPPSC Mains Admit Card 2022: कैसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपने प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित परीक्षा के प्रवेश पत्र से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे। 
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
  • आपका प्रवेश पत्र आपेक सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। 
  • इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed