UPPSC-J 2019: सिविल जज साक्षात्कार परिणाम घोषित, जानें टॉपर आकांक्षा तिवारी की सफलता का राज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा सिविल जज परीक्षा 2018 के साक्षात्कार परिणाम जारी कर दिए गए हैं। सफल हुए उम्मीदवार अपना परिणाम UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट या आगे दी गई डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।
आपको बता दें कि इसकी प्रारंभिक परीक्षा 16 दिसम्बर, 2018 को विभिन्न केंद्रो पर आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के लिए कुल 64,691 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। जिनमें से लगभग 38,209 उम्मीदवार ही परीक्षा में शामिल हुए। शामिल उम्मीदवारों में से 6,041 ने इस परीक्षा में सफलता पाई। इसके बाद पास हुए उम्मीदवारों को मेन परीक्षा के लिए 30, 31 और 01 जनवरी को आवंटित केंद्रो पर पहुंचना था। मेन परीक्षा में 5,795 उम्मीदवार उपस्थित हुथे थे। जिनमें से 1,847 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की। इन उम्मीदवारों को अंतिम टेस्ट के रूप में साक्षात्कार के लिए बुलाया गया। यह साक्षात्कार प्रक्रिया 21 जून से 17 जुलाई, 2019 तक चली। इस परीक्षा में सफल हुए 24 उम्मीदवारों ने साक्षात्कार परीक्षा छोड़ दी। अब इसी साक्षात्कार का परिणाम जारी किया गया है। इसमें आकांक्षा तिवारी टॉपर बनी हैं। आगे पढ़ें उनकी सफलता का मंत्र।
UPPSC 2019 Civil Judge : साक्षात्कार परिणाम ऐसे करें डाउनलोड-
चरण 1- सबसे पहले ऑफिशल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
चरण 2. उसके बाद UPPSC 2019 Civil Judge रिजल्ट वाली लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3. आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
चरण 4. यहां उपलब्ध पीडीएफ डाउनलोड करें। इसमें चयनित उम्मीदवारों के नाम व रोल नंबर दिए गए हैं।
चरण 5. एक प्रिंट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।
UPPCS J- 18 की टॉपर बनीं आकांक्षा तिवारी, बताया अपनी सफलता का राज
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
अपना साक्षात्कार परिणाम डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
आधिकारिक नोटिफिकेशन के लिए यहां क्लिक करें।
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...