फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPPSC Admit Card For medical officer and other posts released at uppsc.up.nic.in sarkari naukri

UPPSC MO Admit Card: यूपीपीएससी मेडिकल ऑफिसर भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Thu, 21 Jul 2022 03:50 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Thu, 21 Jul 2022 03:50 PM IST
सार

UPPSC MO Admit Card: परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार इस बात का विशेष ख्याल रखें कि प्रवेश पत्र परीक्षा के लिहाज से एक अहम दस्तावेजो है। बिना इसके उम्मीदवारों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन
UPPSC Admit Card For medical officer and other posts released at uppsc.up.nic.in sarkari naukri
UPPSC Admit Card 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

UPPSC MO Admit Card: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग/UPPSC ने मेडिकल ऑफिसर भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। प्रवेश पत्र को बुधवार की रात ऑनलाइन माध्यम से जारी किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे अपने प्रवेश पत्र को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट  uppsc.up.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया-:

विज्ञापन

इस तारीख को होगी परीक्षा
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा मेडिकल ऑफिसर भर्ती परीक्षा का आयोजन 31 जुलाई, 2022 को किया जाना निर्धारित है। परीक्षा का राज्य के दो प्रमुख शहरों लखनऊ और प्रयागराज में बनाए गए केंद्रों पर किया जाएगा। बता दें कि परीक्षा केवल एक पाली में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक सभी तरह की कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन बातों का रखें ख्याल
परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार इस बात का विशेष ख्याल रखें कि प्रवेश पत्र परीक्षा के लिहाज से एक अहम दस्तावेजो है। बिना इसके उम्मीदवारों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। प्रवेश पत्र पर परीक्षा का स्थान, समय, उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर और जरूरी गाइडलाइंस दी गई है। उम्मीदवार परीक्षा के समय इनका पालन करना न भूलें। 

विज्ञापन

इतने पदों पर होनी है भर्ती
इस भर्ती के माध्यम से उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा कुल 932 रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है। इसमें फार्म मैनेजर, माइक्रोबायोलॉजिस्ट, मेडिकल ऑफिसर, लेक्चरर और रीडर के पद शामिल हैं। उम्मीदवार इस बात का खास ख्याल रखें कि परीक्षा का प्रवेश पत्र केवल ऑनलाइन माध्यम से ही उपलब्ध है। 

इस प्रकार डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित परीक्षा के प्रवेश पत्र से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि आदि को दर्ज कर के लॉगिन करें।
  • अब आपका प्रवेश पत्र आपको प्राप्त हो जाएगा।
  • इसे डाउनलोड कर के आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed