UPPRPB: यूपी कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए के लिए टाइपिंग टेस्ट की तिथि घोषित, जनवरी में होगा एग्जाम
UP Police Computer Operator Exam 2025: उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस रिक्रूटमेंट बोर्ड ने यूपी कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए भर्ती के लिए टाइपिंग टेस्ट की तिथि घोषित कर दी है। यह परीक्षा जनवरी में आयोजित होगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवश्यक दस्तावेज समय पर तैयार रखें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UPPRPB: उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस रिक्रूटमेंट बोर्ड (UPPRPB) ने कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए के पदों के लिए टाइपिंग टेस्ट की तिथि का एलान कर दिया है। यह परीक्षा जनवरी में आयोजित होगी।
उत्तर प्रदेश पुलिस में कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए के पदों पर सीधी भर्ती-2023 के अंतर्गत 1 नवंबर 2025 को आयोजित ऑफलाइन लिखित परीक्षा में अर्ह पाए गए अभ्यर्थियों की कम्प्यूटर टंकण परीक्षा 21 दिसंबर 2025 से 24 दिसंबर 2025 तक दो जनपदों गौतम बुद्ध नगर और लखनऊ में संपन्न कराई गई और इसी क्रम में अगले चरण की टाइपिंग टेस्ट के लिए भी तारीख घोषित कर दी गई है।
12 जनवरी को होगा एग्जाम
कुल 56 रिक्त पदों के लिए यह परीक्षा आयोजित की जाएगी। पात्र कर्मचारी विभागीय लिखित परीक्षा और उनके सेवा रिकॉर्ड के आधार पर चुने जाएंगे। परीक्षा 12 जनवरी 2026 को सुबह 11 बजे से 1:30 बजे तक लखनऊ के तुलसी गंगा कॉम्पलेक्स, विधान सभा मार्ग में होगी। सभी उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचना जरूरी है।
प्रवेश पत्र और जरूरी निर्देश
लिखित परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र उम्मीदवारों को उनके जनपद या इकाई के प्रभारी से मिलेंगे। इसके अलावा, बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in से भी प्रवेश पत्र डाउनलोड किया जा सकता है। डाउनलोड किए गए प्रवेश पत्र में फोटो लगाकर कार्यालयाध्यक्ष से प्रमाणित कराना होगा। हार्ड कॉपी या ऑनलाइन में से एक ही प्रमाणित प्रवेश पत्र मान्य होगा।
ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र
- सबसे पहले आप UPPRPB की ऑफिशियल वेबसाइट upprpb.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर आम तौर पर “Admit Card” या “Download Hall Ticket” का ऑप्शन होता है। उसे क्लिक करें।
- जरूरी विवरण भरें और Login करें।
- सभी डिटेल्स सही से डालने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें।
- आपका Admit Card स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- इसे PDF फॉर्मेट में डाउनलोड करें और प्रिंट भी निकाल लें।
- नाम, रोल नंबर, परीक्षा का केंद्र, तिथि और समय सही हैं या नहीं।