फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   uppcl recruitment 2016

यूपी: बिजली विभाग में बिना इंटरव्यू भर्ती, 34 हजार रुपए तक सैलरी

Thu, 05 May 2016 10:47 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 05 May 2016 10:47 AM IST
सार

  • 21 से 40 वर्ष के उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन
  • विज्ञापित पदों पर आवेदन के लिए कुल 197 रिक्तियां
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 02 जून

विज्ञापन
uppcl recruitment 2016
21 से 40 वर्ष के उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

विस्तार

उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने आशुलिपिक, सहायक समीक्षा अधिकारी, अपर निजी सचिव और सहायक लेखाकार के पदों पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। विज्ञापित पदों पर आवेदन के लिए कुल 197 रिक्तियां है।
विज्ञापन


इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों के पास भारत के विधि द्वारा किसी मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री एवं पदानुसार आशुलेखन व टंकण के साथ अन्य निर्धारित योग्यता होनी चाहिए। विज्ञापित पदों पर 21 वर्ष से 40 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के आरक्षित वर्ग को निर्धारित नियमों के अनुसार अधिकतम आयु में छूट प्रदान की गई है। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को वेतनमान के तहत 5,200-34,800 रुपये प्रतिमाह एवं ग्रेड पे पदों के अनुसार दिए जाने का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

02 जून से पहले करें आवेदन

uppcl recruitment 2016
02 जून से पहले करें आवेदन - फोटो : getty
उपरोक्त पदों पर आवेदन ऑनलाइन स्वीकृत ‌किए जाएंगे। आवेदन के लिए उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट पर मौजूद ‌दिशा-निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी करें।

इन पदों आवेदन शुल्क के तहत सामान्य व ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 1,000 रुपये एवं एससी/ एसटी वर्ग को 700 रुपये जमा करने होंगे। विकलांग अभ्यर्थियों को केवल प्रक्रमण शुल्क 10 रुपये देय होगा।

इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन एवं शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 02 जून, 2016 है। इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन पदानुसार लिखित परीक्षा, आशुलेखन परीक्षा एवं टंकण परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। आवेदन से संबंधित अन्य जानकारी के लिए यूपीपीसीएल की वेबसाइट www.uppcl.org लॉगऑन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed