फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPESSC Principal Answer Key 2026 Released, Raise Objections by October 2

यूपी प्राचार्य भर्ती: 24 सितंबर को हुई परीक्षा की अनंतिम उत्तर कुंजी जारी, कब तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति?

Sat, 26 Sep 2026 04:43 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 26 Sep 2026 04:43 PM IST
सार

UPESSC Principal Answer Key 2026: यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग ने प्राचार्य चयन परीक्षा की अनंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। अभ्यर्थी 2 अक्तूबर रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। प्रति आपत्ति 100 रुपये शुल्क देना होगा।
 

विज्ञापन
UPESSC Principal Answer Key 2026 Released, Raise Objections by October 2
Answer Key - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

UPESSC Principal Answer Key 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (यूपीईएसएससी) ने प्राचार्य चयन परीक्षा की अनंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा 24 सितंबर 2026 को एक पाली में आयोजित की गई थी। अब आयोग ने इस लिखित परीक्षा के मास्टर सेट की अनंतिम उत्तर कुंजी 26 सितंबर 2026 को अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। 

विज्ञापन

कब तक आपत्ति कर सकते हैं?

जिन अभ्यर्थियों को किसी प्रश्न या उसके उत्तर को लेकर आपत्ति है, वे निर्धारित प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। अभ्यर्थी अनंतिम उत्तर कुंजी पर 2 अक्तूबर 2026 की रात 11:59 बजे तक आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। इसके बाद आपत्ति दर्ज करने की सुविधा स्वतः समाप्त हो जाएगी।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि उत्तर कुंजी के संबंध में आपत्ति केवल निर्धारित ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार की जाएगी। डाक या प्रत्यावेदन के माध्यम से भेजी गई आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे दर्ज करें उत्तर कुंजी पर आपत्ति?

अभ्यर्थियों को आपत्ति दर्ज करने के लिए आयोग की ओर से उपलब्ध कराए गए ऑनलाइन आपत्ति पोर्टल पर जाना होगा। वहां रोल नंबर और जन्मतिथि के माध्यम से लॉगिन करना होगा।

आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया इस प्रकार है:

  • आपत्ति विंडो पर जाएं।
  • अपना रोल नंबर और जन्मतिथि DDMMYYYY प्रारूप में दर्ज करके लॉगिन करें।
  • उस प्रश्न का चयन करें, जिस पर आपत्ति दर्ज करनी है।
  • संबंधित प्रश्न के सामने दिए गए ड्रॉपडाउन मेन्यू से आपत्ति का प्रकार चुनें।
  • आपत्ति का कारण या संबंधित संदर्भ दिए गए टेक्स्ट बॉक्स में दर्ज करें।
  • एक या एक से अधिक आपत्तियां दर्ज की जा सकती हैं।
  • View Objection Summary पर क्लिक करके अपनी दर्ज आपत्तियों की जानकारी देखें।
  • आपत्ति की जानकारी का प्रिंट भी लिया जा सकता है।
  • निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें और आपत्ति को सफलतापूर्वक जमा करें।
विज्ञापन

एक आपत्ति के लिए कितना शुल्क देना होगा?

  • आयोग के अनुसार, अभ्यर्थी को प्रत्येक आपत्ति के लिए 100 रुपये शुल्क देना होगा।
  • एक से अधिक आपत्ति दर्ज करने पर प्रत्येक आपत्ति के लिए अलग शुल्क देना होगा।
  • शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से View Objection Summary विकल्प के जरिए किया जा सकता है।

किस उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज होगी?

  • आयोग ने मास्टर प्रश्नपत्र में जारी अनंतिम उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने की सुविधा दी है।
  • अभ्यर्थी संबंधित प्रश्न का चयन करके अपनी आपत्ति और उसका कारण या संदर्भ दर्ज कर सकते हैं।


आयोग ने अभ्यर्थियों को आपत्ति दर्ज करने के लिए निर्धारित ऑनलाइन लिंक का इस्तेमाल करने को कहा है। 26 सितंबर को जारी विज्ञप्ति के अनुसार, आपत्ति दर्ज करने की अंतिम समय सीमा 2 अक्तूबर 2026 रात 11:59 बजे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed