UP Teacher Bharti: यूपी में चार हजार से ज्यादा शिक्षकों की भर्ती, अब इस तारीख तक कर सकेंगे अप्लाई
UP TGT PGT Recruitment 2022: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड (UPSESSB), प्रयागराज ने प्रशिक्षित स्नातक शिक्षकों (TGT), और स्नातकोत्तर शिक्षकों (PGT) की भर्ती के लिए आवेदन तिथि को आगे बढ़ा दिया है।
विस्तार
UP TGT PGT Recruitment 2022: जनसंख्या के आधार पर देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने का ख्वाब देख रहे युवाओं के लिए राहत की खबर है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड (UPSESSB), प्रयागराज ने प्रशिक्षित स्नातक शिक्षकों (TGT), और स्नातकोत्तर शिक्षकों (PGT) की भर्ती के लिए आवेदन तिथि को आगे बढ़ा दिया है।
ये भर्तियां UPSESSB द्वारा 4,163 रिक्तियों के लिए आयोजित की जाएंगी। UPSESSB TGT PGT भर्ती 2022 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार UPSESSB की आधिकारिक वेबसाइट -www.upsessb.org पर जाकर अपने आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।
UPSESSB Recruitment: इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन
आधिकारिक भर्ती अधिसूचना में टीजीटी पद के लिए 3,539 रिक्तियों और पीजीटी के लिए 624 पदों का उल्लेख है। इन रिक्तियों के लिए वेतन 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों पर आधारित है। टीजीटी के लिए वेतनमान रुपये 44,900/- से लेकर रुपये 1,42,000/- (स्तर- 7, ग्रेड वेतन 4600) जबकि पीजीटी पद के लिए वेतनमान रुपये 47,600- 1,51,100/- (लेवल-8, ग्रेड पे 4800) है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 जुलाई तक है।
UP TGT PGT Recruitment महत्वपूर्ण तिथियां
- आवेदन पंजीकरण करने की अंतिम तिथि : 10 जुलाई, 2022
- आवेदन शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि : 13 जुलाई, 2022
- आवेदन फॉर्म को सबमिट करने की अंतिम तिथि : 16 जुलाई, 2022
UP TGT PGT Recruitment के तहत पात्रता मानदंड
आयु सीमा : दोनों पदों के लिए आवेदन करने की न्यूनतम आयु 21 वर्ष है। आयु की गणना 01.07.2022 से की जाएगी।शैक्षणिक योग्यता
TGT Recruitment: प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) की भर्ती के लिए पात्र होने के लिए, उम्मीदवार के पास बी.एड, एम.एड या पीएचडी के साथ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
PGT Recruitment: इस पद के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास बी.एड या एम.एड या पीएचडी के साथ संबंधित विषयों में स्नातक की डिग्री और मास्टर डिग्री होनी चाहिए।
UP TGT PGT Recruitment 2022 में कैसे करें आवेदन?
- चरण 1: सबसे पहले उम्मीदवार UPSESSB के आधिकारिक पोर्टल- upsessb.pariksha.nic.in पर लॉग ऑन करें।
- चरण 2: टीजीटी / पीजीटी पदों के लिए होम पेज पर उपलब्ध 'क्लिक हियर टू अप्लाई' लिंक पर क्लिक करें।
- चरण 3: इस पेज पर, अपनी इच्छित पोस्ट के लिए अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
- चरण 4: जिस विषय के लिए आप आवेदन करना चाहते हैं उस विषय को सिलेक्ट करें और पंजीकरण बटन पर क्लिक करें।
- चरण 5: आवश्यक विवरण जमा करें और पंजीकरण पूरा करें।
- चरण 6: भर्ती के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- चरण 7: दूसरे भाग में, आवश्यक विवरण, दस्तावेजों की सॉफ्ट कॉपी और तस्वीरों को जमा करके आवेदन को पूरा करें।
- चरण 8: आवेदन अंतिम फॉर्म डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट प्राप्त करें।