फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UP TGT Exam: Postponed to July 21 and 22; No Change in PGT Exam Dates

UP TGT Exam: यूपी टीजीटी परीक्षा स्थगित, अब 21 और 22 जुलाई को होगा एग्जाम; पीजीटी की तारीख में बदलाव नहीं

Thu, 01 May 2025 10:01 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Thu, 01 May 2025 10:01 AM IST
सार

UP TGT Exam Date: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने 14 और 15 मई को प्रस्तावित सहायक अध्यापक परीक्षा को स्थगित कर दिया है। आयोग के नए नोटिफिकेशन के अनुसार, अब यह परीक्षा जुलाई  में आयोजित की जाएगी।  

विज्ञापन
UP TGT Exam: Postponed to July 21 and 22; No Change in PGT Exam Dates
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

UP TGT Exam New Date: उत्तर प्रदेश में सहायक अध्यापक (TGT) बनने की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए इंतजार लंबा होता जा रहा है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने 14 और 15 मई को प्रस्तावित सहायक अध्यापक परीक्षा को स्थगित कर दिया है। आयोग के नए नोटिफिकेशन के अनुसार, अब यह परीक्षा जुलाई  में आयोजित की जाएगी।  

विज्ञापन

21 और 22 जुलाई को होगी टीजीटी परीक्षा

आयोग के परीक्षा नियंत्रक देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अब सहायक अध्यापक परीक्षा 21 और 22 जुलाई  को आयोजित होगी। वहीं पीजीटी परीक्षा की तारीखों में कोई बदलाव नहीं किया गया है और यह पूर्व निर्धारित तिथि 18 और 19 जून 2025 को ही आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन

क्यों टली TGT परीक्षा?

आयोग ने परीक्षा टालने के पीछे कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया है, लेकिन सूत्रों के अनुसार परीक्षा में अभ्यर्थियों की भारी संख्या और केंद्र निर्धारण की सख्ती के कारण आयोग को व्यवस्थाओं में समय लग रहा है। पर्याप्त संख्या में परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था न हो पाने की वजह से परीक्षा को पुनः टालना पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


और भी पढ़ें:- यूपीएससी सीएमएस परीक्षा 20 जुलाई को होगी, आईईएस और आईएसएस एग्जाम का शेड्यूल जारी; जानें तारीखें

तीन साल से इंतजार कर रहे हैं अभ्यर्थी

गौरतलब है कि टीजीटी-पीजीटी के कुल 4163 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन वर्ष 2022 में जारी हुआ था और अगस्त 2022 में आवेदन प्रक्रिया पूरी हो गई थी। लेकिन अब तक इस भर्ती की परीक्षा कई बार स्थगित की जा चुकी है।  

  • टीजीटी के 3539 पदों के लिए 8.69 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।  
  • पीजीटी के 624 पदों के लिए 4.50 लाख अभ्यर्थी रजिस्टर्ड हैं।  

इस प्रकार कुल 13.19 लाख उम्मीदवार इस भर्ती प्रक्रिया का इंतजार कर रहे हैं। आयोग ने इससे पहले यह परीक्षा 4 और 5 अप्रैल, फिर 14 और 15 मई को आयोजित करने की घोषणा की थी। अब परीक्षा की तीसरी बार तारीख बदली गई है।

कब जारी होगा प्रवेश पत्र 

परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा। एडमिट कार्ड परीक्षा की तारीख से एक सप्ताह पहले जारी किए जा सकते हैं, हालांकि आयोग की ओर से इस पर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

परीक्षा पैटर्न

परीक्षा पैटर्न की बात करें तो, टीजीटी परीक्षा में कुल 125 प्रश्न होंगे जो 500 अंकों के होंगे। अभ्यर्थियों को इसके लिए 2 घंटे का समय मिलेगा। पीजीटी परीक्षा में भी 125 प्रश्न होंगे लेकिन यह परीक्षा 425 अंकों की होगी और इसके लिए भी 2 घंटे का समय निर्धारित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed