UP SI Recruitment 2021: यूपी SI भर्ती के लिए किया है आवेदन, तो जान लें कब तक हो सकता है परीक्षा का आयोजन
उत्तर प्रदेश पुलिस में SI के 9534 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा की तारीखों का ऐलान जल्द ही किया जा सकता है। इस भर्ती के लिए 1 अप्रैल से 15 जून के बीच आवेदन मांगे गए थे।
विस्तार
उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर (SI) के 9534 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया को पूरा हुए 3 महीने का वक्त होने वाला है, लेकिन इसके लिए अभी तक परीक्षा की तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है। गौरतलब है कि राज्य में SI के 9534 पदों पर भर्ती के लिए 1 अप्रैल से 15 जून तक आवेदन मांगे गए थे। इस भर्ती प्रक्रिया का आयोजन उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा किया जा रहा है। UPPRPB द्वारा कुल 9534 पदों पर निकाली गई भर्ती में से 9027 पद सब इंस्पेक्टर के, 484 पद प्लाटून कमांडर के तथा 23 पद फायर ऑफीसर के हैं। अगर आप भी इस भर्ती में शामिल होने जा रहे हैं, तो इसकी बेहतर तैयारी के लिए आपको आज ही सफलता द्वारा इसकी तैयारी के लिए चलाए जा रहे UP Police (SI) Vardi Batch 2021- Subscribe Now से जुड़ जाना चाहिए।
कब तक हो सकता है परीक्षा का आयोजन :
इस भर्ती के लिए परीक्षा के आयोजन के संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं जारी की गई है। हालांकि विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन अक्टूबर महीने के आखिर में किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को परीक्षा से संबंधित सूचनाओं के लिए UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहना चाहिए।
इस पैटर्न पर होगी परीक्षा :
इन पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को कई चरणों की परीक्षा से गुजरना होगा। अभ्यर्थियों को सबसे पहले लिखित परीक्षा देनी होगी। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, PST, PET तथा मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। हालांकि लिखित परीक्षा को छोड़कर बाकी सभी परीक्षाएं सिर्फ क्वालीफाइंग नेचर की होंगी।
लिखित परीक्षा में इन विषयों से आते हैं प्रश्न :
यूपी SI की लिखित परीक्षा में 4 विषयो से प्रश्न आते हैं। इसमें सामान्य हिंदी, बेसिक लॉ/ सामान्य ज्ञान, न्यूमेरिकल एबिलिटी और रिजनिंग शामिल है। इस परीक्षा में हर सेक्शन से 100 अंक के 40 प्रश्न पूछे जाएंगे और अभ्यर्थियों को पूरे पेपर को हल करने के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा। प्रत्येक सही जवाब के लिए अभ्यर्थियों को 2.5 अंक मिलेगा और इस परीक्षा में निगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
कैसे करें तैयारी :
अगर आपका भी सपना UP SI की परीक्षा पास करके यूपी पुलिस में अफसर बनने का है, तो आपको आज ही सफलता द्वारा इसकी तैयारी के लिए चलाए जा रहे UP Police (SI) Vardi Batch 2021 से जुड़ जाना चाहिए। इस बैच में आपको अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन में 90 घंटे से भी ज्यादा की लाइव इंटरैक्टिव क्लासेस और 60 से भी अधिक डाउनलोड करने योग्य पीडीएफ स्टडी नोट्स के साथ 10 घंटे का लाइव मॉक टेस्ट डिस्कशन, प्रतिदिन 2 घंटे की कक्षाएं , विशेषज्ञों द्वारा परामर्श सत्र, परीक्षा क्रैक करने की रणनीति, नियमित अपडेट के साथ एक टेलीग्राम समूह और वीकली टेस्ट जैसी अन्य कई सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। इस बैच की वैलिडिटी पूरे लाइफटाइम की है और आप इससे सफलता ऐप के जरिए भी जुड़ सकते हैं।