फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP SI 2022: Do you know how many stars will be engaged in the uniform of youth who become SI under the recruitment of 9,534 posts, how long can the result come-safalta

UP SI 2022: क्या आप जानते हैं कि 9,534 पदों की भर्ती के अंतगर्त एसआई बनने वाले युवाओं की वर्दी में लगे होंगे कितने स्टार, कब तक आ सकता है रिजल्ट

Mon, 10 Jan 2022 08:48 AM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Mon, 10 Jan 2022 08:48 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश में SI  समेत 9534 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई लिखित परीक्षा समाप्त होने के बाद अभ्यर्थियों को अपने रिजल्ट का इंतजार बना हुआ है। उम्मीद लगाई जा रही है कि जल्द ही रिवाइज्ड आन्सर-की जारी करने के बाद परीक्षा परिणाम जारी कर दिया जाएगा।  
 

विज्ञापन
UP SI 2022: Do you know how many stars will be engaged in the uniform of youth who become SI under the recruitment of 9,534 posts, how long can the result come-safalta
UP Police - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस, प्लाटून कमांडर, पीएसी व अग्निशमन द्वितीय अधिकारी (पुरुष) के नौ हजार से पदों पर निकाली गई भर्ती के लिए विभिन्न चरणों में कराई जाने वाली लिखित परीक्षा की उत्तरकुंजी जारी की जा चुकी है। उम्मीद है  कि जल्द ही परीक्षा का परिणाम जारी कर भर्ती प्रक्रिया पूरी करा ली जाएगी। इस भर्ती में SI समेत कुल 9,534 पद हैं, जिसमें सबइंस्पेक्टर के 9,027 पद शामिल हैं। ऐसे में क्या आपको पता है कि जिन उम्मीदवारों का चयन एसआई के लिए होगा, उन्हें मिलने वाली वर्दी में कितने स्टार लगे होंगे। अगर नहीं तो कोई बात नहीं। इस आर्टिकल में इससे जुड़ी सभी जानकारियां साझा की गई हैं। लेकिन उससे पहले आपको बता दें कि अगर आप किसी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और उसमें पूछे जाने वाले करेंट अफेयर्स विषय मजबूत करना चाहते हैं तो ऐसे स्टूडेंट्स के लिए इन दिनों सफलता द्वारा FREE Current Affairs - Download Now  कोर्स चलाया जा रहा है, जिसे उम्मीदवार केवल दिए गए लिंक की मदद से ज्वॉइन कर सकते हैं। 

विज्ञापन

भर्ती पूरी होने में अभी कितने चरण हैं बाकी  

यूपी पुलिस में एसआई समेत कई अन्य पदों पर होने वाली भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की 400 अंकों की ऑनलाइन लिखित परीक्षा 2 दिसंबर तक पूरी कराई जा चुकी है। इस एग्जाम में सफल होने के बाद अब उम्मीदवारों को शारीरिक मापदंड और शारीरिक दक्षता परीक्षा को पास करना होगा, जिसमें सफल अभ्यर्थियों को मेडिकल परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: 
UP Police SI Salary 2022 
UP Police Mock Test- Attempt Now

SI की वर्दी में लगे होते हैं कितने स्टार 

उत्तर प्रदेश पुलिस के उप-निरीक्षक (SI) पद पर कार्यरत कर्मचारी को मिलने वाली वर्दी में दो स्टार मिलते हैं। इस पद पर रहकर सेवा करने वाले अभ्यर्थी को नॉन-गैजेटेड ऑफिसर की श्रेणी में रखा जाता है। इसके अलावा इन पदों में कार्यरत कर्मचारियों को शानदार मासिक वेतन व कई अन्य तरह के भत्तों का लाभ भी मिलता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या इस तारीख तक जारी कर दिया जाएगा रिजल्ट 

यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड के जरिए 9,534 पदों के लिए कराई गई लिखित परीक्षा का रिजल्ट 15 जनवरी 2022 तक जारी किए जाने की उम्मीद लगाई जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, नए वर्ष के पहले या दूसरे सप्ताह में एग्जाम की रिवाइज्ड आन्सर-की जारी करने के बाद जल्द ही अंतिम परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। हालांकि अभी इस संबंध में भर्ती बोर्ड की ओर से कोई भी आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है। ऐसे में परीक्षार्थियों को समय-समय पर यूपीपीआरपीबी की वेबसाइट पर विज़िट करते रहना चाहिए। 

कब किया जाएगा PST का आयोजन  

यूपीपीआरपीबी लिखित परीक्षा का परिणाम जारी करने के बाद एग्जाम में सफल उम्मीदवारों को दस्तावेजों की जांच के लिए बुलाया जाएगा। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में जिन कैंडिडेट्स के सभी अभिलेख उचित पाए जाएंगे, उन्हें ही शारीरिक मानक परीक्षण के लिए सफल माना जाएगा।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी : 

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे की विभिन्न परीक्षाओं के साथ ही SSC, यूपी लेखपाल व अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की तुरंत कोर्स में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। आप  सफलता ऐप डाउनलोड कर भी सफलता से जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट, ई-बुक्स, करेंट अफेयर्स का भी लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed