फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Polytechnic 2022: Will you now get admission in this trade of polytechnic on the basis of interview-safalta

UP Polytechnic 2022: क्या अब पॉलिटेक्निक के इस ट्रेड में इंटरव्यू के आधार पर मिलेगा एडमिशन, आपको है इस बात की जानकारी

Sun, 20 Mar 2022 11:45 AM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Sun, 20 Mar 2022 11:45 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश पॉलिटेक्निक संयुक्त प्रवेश परीक्षा में आवेदन करने की अंतिम तारीख 17 अप्रैल 2022 है। इस एन्ट्रेंस एग्जाम के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की परीक्षाएं जून में संभावित हैं।  

विज्ञापन
UP Polytechnic 2022: Will you now get admission in this trade of polytechnic on the basis of interview-safalta
पालिटेक्निक की प्रवेश परीक्षा में शामिल परीक्षार्थी।

विस्तार

संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (JEECUP) द्वारा साल 2022 में आयोजित की जाने वाली यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के पॉलिटेक्निक संस्थानों में सत्र 2022-23 से शुरु हो रहे ग्रुप-एल के पोस्ट डिप्लोमा इन इंडस्ट्रियल सेफ्टी में एडमिशन के लिए यूपी ज्वॉइन्ट एंट्रेस एग्जाम द्वारा लिखित परीक्षा नहीं कराई जाएगी। बल्कि, इस कोर्स में साक्षात्कार के आधार पर दाखिला दिया जाएगा। यह एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स होगा, जिसकी फीस करीब 11 हजार तक निर्धारित होने की जताई जा रही है। इस कोर्स में एडमिशन लेने के लिए कैंडिडेट्स के पास संबंधित ट्रेड में अनुभव होना भी अनिवार्य होगा। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर विज़िट करना होगा। गौरतलब है कि यूपी पॉलिटेक्निक एंट्रेंस एग्जाम में आवेदन करने की अंतिम तारीख 17 अप्रैल 2022 है। आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी परिषद की वेबसाइट पर जाकर अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। अनुमान है जल्द ही इसकी लिखित परीक्षा की तारीखों की घोषणा की जा सकती है। वहीं, अगर छात्र इसके साथ ही सरकारी नौकरी के लिए किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो सफलता पर चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। अभ्यर्थी इस लिंक UP Polytechnic Video FREE Online Classes- Join Now पर क्लिक पर सफलता के कोर्सेस का हिस्सा भी बन सकते हैं।

विज्ञापन

कब तक संभावित हैं एगजाम 

यूपीजेईईई -2022 के ग्रुप A, E1 और E2 के लिए 6 से 9 जून तक जबकि ग्रुप B, C, D, F, G, H, I & K के लिए 10 जून तक कंप्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित की जा सकती हैं। 

विज्ञापन

कैसे घर बैठे फ्री में करें बोर्ड एग्जाम की पक्की तैयारी  

अगर आप 10वीं या 12वीं के बोर्ड एग्जाम में शामिल हो रहे हैं तो आप सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाई जा रही फ्री कोचिंग क्लासेस की मदद से घर बैठे अपनी कंप्लीट तैयारी कर सकते हैं और बोर्ड परीक्षा के लिए सभी सब्जेक्ट्स का रिवीजन भी कर सकते हैं। इस फ्री कोचिंग क्लास से छात्र सफलता डॉट कॉम पर विजिट कर या अपने मोबाइल पर सफलता ऐप के जरिए भी जुड़ सकते हैं। तो देर किस बात की तुरंत डाउनलोड करें सफलता ऐप और घर बैठे फ्री में बोर्ड परीक्षा की तैयारी शुरू कर दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed