फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UP Police SI Result 2021 Sarkari Naukri date to be announced soon candidates can check at uppbpb.gov.in 

UP Police SI Result 2021: जल्द जारी होंगे यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा परिणाम, यहां देख सकेंगे रिजल्ट

Mon, 31 Jan 2022 12:04 PM IST
राहुल मानव जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: राहुल मानव Updated Mon, 31 Jan 2022 12:04 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ( यूपीपीबीपीबी) द्वारा जल्द ही यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर (एसआई) के परीक्षा के परिणाम जल्द ही जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
UP Police SI Result 2021 Sarkari Naukri date to be announced soon candidates can check at uppbpb.gov.in 
UP Police SI ASI Exam 2021 - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ( यूपीपीबीपीबी) द्वारा जल्द ही यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर (एसआई) के परीक्षा के परिणाम जल्द ही जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। एसआई के पदों पर भर्ती परीक्षा के परिणाम का लाखों उम्मीदवार इंतजार कर रहे हैं। यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा 12 नवंबर से 2 दिसंबर, 2021 के दिन आयोजित की गई थी।

विज्ञापन

यह परीक्षा तीन मुख्य चरणों में आयोजित हुई थी। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार ऐसी संभावना है कि यूपी पुलिस एसआई 2021 के परिणाम जल्द ही घोषित किए जा सकते हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस एसआई भर्ती के तहत कुल 9534 पदों पर भर्तियां होंगी।

विज्ञापन

लिखित व शारीरिक दक्षता परीक्षा के तहत होगा चयन

यूपी पुलिस में एसआई पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया था। जिसमें सफल उम्मीदवारों की शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के लिए बुलाया गया था। पीईटी परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को 4.8 किमी की दौड़ को 28 मिनट में पूरा करना था। पुरुषों के लिए 28 मिनट को निर्धारित किया गया था। वहीं, महिलाओं को 2.4 किमी की दौड़ को 15 मिनट में पूरा करने की पात्रता निर्धारित की गई थी। चयनित उम्मीदवारों की सूची वेबसाइट में जारी की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को उनके दस्तावेजों के सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। इसकी तिथियां भी परिणाम जारी होने के बाद उम्मीदवारों को प्रदान की जाएगी। उम्मीदवार वेबसाइट पर लगातार नजर बनाए रखें। 

UP Police SI Result 2021 को ऐसे देखें 

  • उम्मीदवार यूपी पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं
  • होमपेज पर उपलब्ध यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2021 परिणाम अधिसूचना के लिंक पर क्लिक करें। 
  • अब लॉग इन पर अपने पंजीकरण आईडी और पासवर्ड व जन्मतिथि को दर्ज करें। 
  • अब आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • अब उम्मीदवार अपने परिणाम को डाउनलोड करें।
  • अब अपने परिणाम का प्रिंट आउट लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed