फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UP Police SI recruitment under sports quota, apply at uppbpb.gov.in for 91 posts, direct link here

UP Police SI Recruitment: यूपी पुलिस में खिलाड़ियों के लिए एसआई के पदों पर भर्ती, इस लिंक से अभी करें अप्लाई

Mon, 25 Dec 2023 02:12 PM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 25 Dec 2023 02:12 PM IST
सार

UP Police SI Recruitment: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने स्पोर्ट्स कोटा के तहत सब-इंस्पेक्टर के पद पर भर्ती निकाली है। आवदेन करने के इच्छुक उम्मीदवार नीचे भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी पढ़ सकते हैं।

विज्ञापन
UP Police SI recruitment under sports quota, apply at uppbpb.gov.in for 91 posts, direct link here
UP Police SI Recruitment - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

UP Police SI Recruitment: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने स्पोर्ट्स कोटा के तहत सब-इंस्पेक्टर के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट - uppbpb.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 9 जनवरी, 2024 है। साथ ही, शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 11 जनवरी है।

विज्ञापन

UP Police Vacancy: कुल पद

इस भर्ती अभियान का लक्ष्य यूपी पुलिस में मेधावी खेल कर्मियों के लिए उप-निरीक्षक पद की कुल 91 रिक्तियों को भरना है। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 1 जुलाई 2023 को 21 वर्ष से 27 वर्ष होनी चाहिए। आवेदकों को 400 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

शैक्षिक योग्यता

उम्मीदवारों के पास भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवार ने अंतर्राष्ट्रीय/राष्ट्रीय खेल, राष्ट्रीय चैंपियनशिप जूनियर/सीनियर, फेडरेशन कप नेशनल जूनियर/सीनियर, ऑल इंडिया इंटर स्टेट चैंपियनशिप सीनियर, ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट आदि में प्रतिभाग भी किया हो।

विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

  • आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
  • 'टॉप 7 नोटिस' के तहत यूपी पुलिस एसआई भर्ती के लिए अधिसूचना पर क्लिक करें।
  • उम्मीदवार पोर्टल पर 'नया पंजीकरण' पर क्लिक करें और आगे बढ़ें।
  • आवेदन पत्र भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म को सबमिट करें और उसकी एक प्रति डाउनलोड करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed