UP Police (SI) Exam: दरोगा भर्ती के लिए होने वाली लिखित परीक्षा के दूसरे व तीसरे चरण में शामिल होने वाले अभ्यर्थी इन सवालों का जरूर कर लें अभ्यास
उत्तर प्रदेश पुलिस में SI के पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 12 नवंबर से शुरू हो चुकी है। यह एग्जाम 2 दिसंबर 2021 तक कई चरणों में पूरे कराए जाएंगे। इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को निर्धारित परीक्षाकार्यक्रम के अनुसार तीन अलग-अलग पालियों में शामिल होने का मौका दिया जा रहा है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश में सब इंस्पेक्टर (SI), प्लाटून कमांडर पीएसी व अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के कुल 9,534 पदों पर होने वाली भर्ती की लिखित परीक्षा की शुरूआत 12 नवंबर 2021 से हो चुकी है जो 2 दिसंबर 2021 तक कई चरणों में सम्पन्न कराई जाएगी। यह परीक्षा 15 जिलों में बनाए गए परीक्षाकेंद्रों में कुल 54 पालियों में अलग-अलग प्रश्नपत्रों के साथ पूरी होगी। एसआई समेत कई अन्य पदों के लिए आयोजित की जाने वाली इस भर्ती की लिखित परीक्षा के कई चरण अब तक आयोजित किए जा चुके हैं। ऐसे में लगतार यह देखा जा रहा है कि एग्जाम में करेंट अफेयर्स के सवाल उम्मीदवारों को खासा परेशानी में डाल रहे हैं। इसलिए सफलता डॉट कॉम की अनुभवी फ़ैकल्टी ने महत्वपूर्ण प्रश्नों की मॉक सीरीज तैयार की है। इन मॉक से रिवीजन करने के लिए सफलता के FREE UP Police SI Course- Join Now की सहायता ले सकते हैं। मॉक टेस्ट सीरीज में शामिल कुछ जरूरी प्रश्नों को इस आर्टिकल में भी साझा किया गया है।
1. गॉडविन ऑस्टिन K2 पर चढ़ने वाले दुनिया के सबसे कम उम्र के पर्वतारोही का नाम क्या है?
उत्तर. 19 वर्षीय पाकिस्तानी पर्वतारोही शेहरोज़ काशिफ़ दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची चोटी K2 के शिखर पर पहुंचने वाले दुनिया के सबसे कम उम्र के व्यक्ति बन गए हैं। लाहौर के शेहरोज़ काशिफ़ ने बोतलबंद ऑक्सीजन की मदद से 8,611 मीटर ऊंची चोटी को फतह करने की उपलब्धि हासिल की।
2. हाल ही में किसे LIC का एमडी नियुक्त किया गया है?
उत्तर. मिनी आईपे ने भारतीय जीवन बीमा निगम (Life Insurance Corporation of India) के प्रबंध निदेशक के रूप में कार्यभार संभाला। आईपे वाणिज्य में स्नातकोत्तर हैं और 1986 में सीधी भर्ती अधिकारी के रूप में एलआईसी में शामिल हुई थी।उन्हें एलआईसी (LIC) में विभिन्न क्षमताओं में काम करने का विविध अनुभव है।
3. आरबीआई ने किस बैंक को 'एजेंसी बैंक' के रूप में सूचीबद्ध किया है?
उत्तर. इंडसइंड बैंक को भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा 'एजेंसी बैंक के रूप में कार्य करने के लिए सूचीबद्ध किया गया है। एक एजेंसी बैंक के रूप में, इंडसइंड सरकार के नेतृत्व वाले सभी प्रकार के व्यवसायों से संबंधित लेनदेन करने के लिए पात्र हो जाता है।
4. किन सात भारतीय कंपनियों को 2021 की फ़ॉर्च्यून ग्लोबल 500 सूची में शामिल किया गया है?
उत्तर. 2021 फ़ॉर्च्यून की ग्लोबल 500 सूची में सात भारतीय कंपनियों को जगह मिली है। इनमें रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारतीय स्टेट बैंक, इंडियन ऑयल, तेल और प्राकृतिक गैस, राजेश एक्सपोर्ट्स, टाटा मोटर्स व भारत पेट्रोलियम का नाम शामिल है।
5. टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारतीय मुक्केबाज लवलीन बोरगोहेन ने कौन-सा पदक जीता है?
उत्तर. भारतीय मुक्केबाज लवलीन बोरगोहेन स्वर्ण पदक के फाइनल मैच में पहुंचने में नाकाम रही हैं। उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। वह टोक्यो 2020 में महिलाओं के वेल्टरवेट (69 किग्रा) सेमीफाइनल में सर्वसम्मत निर्णय से तुर्की की बुसेनाज़ सुर्मेनेली से हारी हैं।
यहाँ से करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :
अगर आप SSC GD, UP SI, NDA & NA, UP लेखपाल या अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो पक्की एवं बेहतर तैयारी करने के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं। एक्सपर्ट्स फैकल्टीज के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे इन कोर्सेस में आपको स्टडी क्लासेज के साथ फ्री-मॉक टेस्ट और ई-बुक्स जैसी अन्य ढेरों सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप करके भी जुड़ सकते हैं और साथ ही डेली करेंट अफेयर्स और वीकली, मंथली करेंट अफेयर्स का भी बिल्कुल फ्री में लाभ उठा सकते हैं।