फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UP Police SI Exam Admit Card 2021 Check Direct Link to Download

UP Police SI Exam Admit Card 2021: यूपीपीआरपीबी ने जारी किए दारोगा एसआई भर्ती के प्रवेश- पत्र, यहां से करें डाउनलोड

Fri, 03 Sep 2021 08:22 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 03 Sep 2021 08:22 PM IST
सार

UP Police SI Exam Admit Card 2021: उत्तर प्रदेश पुलिस के उप निरीक्षक (SI) के पदों पर निकली भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन सीबीटी (कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट) मोड में 05 सितंबर, 2021 को किया जाना है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड इसकी तैयारी कर रहा है। पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने प्रवेश पत्र भी जारी कर दिए हैं।  

विज्ञापन
UP Police SI Exam Admit Card 2021 Check Direct Link to Download
UP Police SI Recruitment 2021 - फोटो : Self

विस्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने उत्तर प्रदेश पुलिस के उप निरीक्षक (SI) भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र भी जारी कर दिए हैं। बोर्ड ने जिन उम्मीदवारों को पीईटी यानी शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल घोषित किया है उन्हें चयन प्रक्रिया के अंतर्गत अब लिखित परीक्षा में सम्मिलित होना है। लिखित परीक्षा का आयोजन सीबीटी (कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट) मोड में 05 सितंबर, 2021 को किया जा सकता है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड इसकी तैयारी कर रहा है। पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने प्रवेश पत्र भी जारी कर दिए हैं।  

विज्ञापन


शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल रहे आवेदक उम्मीदवार यहां इस सीधे लिंक से प्रवेश- पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। UP Police SI Exam Admit Card 2021
विज्ञापन


इस बीच, डीजीपी मुख्यालय की ओर से 850 और उप निरीक्षकों की भर्ती के लिए भी प्रस्ताव भेजा गया है। इस प्रस्ताव पर भर्ती बोर्ड ने सरकार से पूछा है कि पूर्व में निकली 9534 पदों की भर्ती के साथ इन पदों को भी जोड़ कर भर्ती प्रक्रिया को पूरा किया जाए या इसके लिए अलग से पूरी प्रक्रिया अपनाई जाए। इस पर भी जल्द फैसला हो सकता है। उधर, हाल ही में यूपी पुलिस (UP Police) भर्ती बोर्ड ने उप निरीक्षक यानी एसआई और दारोगा भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। रिजल्ट जारी किए जाने के बाद अब उम्मीदवारों को एसआई, प्लाटून कमांडर और दारोगा भर्ती की लिखित परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) ने नागरिक पुलिस में उपनिरीक्षक (up police si recruitment 2021) के पदों पर भर्ती के लिए निर्धारित चयन प्रक्रिया के अंतर्गत आयोजित की गई। शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के नतीजों की घोषणा कर दी है। पुलिस भर्ती बोर्ड ने यूपी पुलिस एसआई (UP Police SI Exam) पीईटी के नतीजों की घोषणा सोमवार, 30 अगस्त 2021 को की थी। यूपीपीआरपीबी (uppbpb) द्वारा जारी एक नोटिस के अनुसार कुल 183 पदों के लिए 04 और 05 दिसंबर 2020, 11 फरवरी, 20 मार्च और 26 जून, 2021 को आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षाओं के आधार पर कुल 262 उम्मीदवारों को अगले चरण यानी लिखित परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed