{"_id":"6349044ab9069353360a6d84","slug":"up-police-si-asi-recruitment-2022-typing-test-schedule-released-at-uppbpb-gov-in-sarkari-naukri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Police SI\/ASI: यूपी पुलिस एसआई\/एएसआई भर्ती टाइपिंग परीक्षा का शेड्यूल जारी, ऐसे चेक करें","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
UP Police SI/ASI: यूपी पुलिस एसआई/एएसआई भर्ती टाइपिंग परीक्षा का शेड्यूल जारी, ऐसे चेक करें
Fri, 14 Oct 2022 12:10 PM IST
सुभाष कुमार
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Fri, 14 Oct 2022 12:10 PM IST
सार
UP Police SI/ASI: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से इस भर्ती के माध्यम से कुल 1329 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना निर्धारित है।
विज्ञापन
UP Police SI/ASI
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
UP Police SI/ASI: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड/UPPRPB की ओर से यूपी पुलिस एसआई/एएसआई भर्ती, 2020 के टाइपिंग टेस्ट के शेड्यूल को जारी कर दिया गया है। बोर्ड ने इस शेड्यूल को ऑनलाइन मोड में जारी किया है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल हुए थे और टाइपिंग टेस्ट के लिए योग्यता प्राप्त की थी, वे परीक्षा के शेड्यूल को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया को...
विज्ञापन
UP Police SI/ASI: कब होंगे टाइपिंग टेस्ट?
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से यूपी पुलिस एसआई/एएसआई भर्ती, 2020 के टाइपिंग टेस्ट का आयोजन 18 अक्तूबर, 2022 से लेकर 20 अक्तूबर, 2022 तक किया जाएगा। परीक्षा राज्य में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर सुबह 10 बजे से आयोजित की जाएगी। वहीं परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र को 15 अक्तूबर, 2022 को जारी कर दिया जाएगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
UP Police SI/ASI: इतने पदों पर होनी है भर्ती
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से इस भर्ती के माध्यम से कुल 1329 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना निर्धारित है। इनमें से 644 पद असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के लिए (Clerk), 358 पद असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के लिए (Accounts) और 295+32 पद सब इंस्पेक्टर (Confidential) के लिए हैं।
विज्ञापन
UP Police SI/ASI: कैसे चेक करें शेड्यूल?
- सबसे पहले उम्मीदवार UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे इवेंट के सेक्शन में जाएं।
- अब दिखाई दे रहे संबंधित परीक्षा के शेड्यूल से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब शेड्यूल आपके सामने की स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगा।
- इसे डाउनलो कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।