{"_id":"6889d2589fe84d24f70f2bf5","slug":"up-police-si-asi-exam-2023-written-test-likely-in-october-check-exam-pattern-and-selection-process-2025-07-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Police Exam: यूपी पुलिस एसआई-एएसआई भर्ती परीक्षा अक्तूबर में प्रस्तावित, जानिए क्या होगा एग्जाम पैटर्न","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
UP Police Exam: यूपी पुलिस एसआई-एएसआई भर्ती परीक्षा अक्तूबर में प्रस्तावित, जानिए क्या होगा एग्जाम पैटर्न
Wed, 30 Jul 2025 01:35 PM IST
शिवम गर्ग
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Wed, 30 Jul 2025 01:35 PM IST
सार
UP Police SI ASI Exam 2023: उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर (गोपनीय), एएसआई (लिपिक/लेखा) और कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-A पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा अक्तूबर 2025 में कराई जा सकती है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट चेक करते रहें।
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UP Police SI/ASI Bharti 2023: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB), लखनऊ द्वारा यूपी पुलिस में कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-A, उपनिरीक्षक (गोपनीय), पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक) और पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लेखा) के पदों पर सीधी भर्ती-2023 के अंतर्गत ऑनलाइन लिखित परीक्षा का आयोजन अक्तूबर माह में प्रस्तावित किया गया है।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) में जानकारी साझा करते हुए लिखा कि उ0प्र0 पुलिस में कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-A के पदों पर सीधी भर्ती- 2023 तथा उपनिरीक्षक (गोपनीय), पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक) एवं पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लेखा) के पदों पर सीधी भर्ती- 2023 की लिखित परीक्षा अक्तूबर माह में कराया जाना प्रस्तावित है।
साथ ही बोर्ड ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे परीक्षा से संबंधित अद्यतन जानकारी के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://uppbpb.gov.in पर नियमित रूप से विजिट करते रहें।

क्या है अगला चरण?
परीक्षा की सटीक तिथि, एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की तिथि और विस्तृत शेड्यूल जल्द ही वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।इन पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती में कुल 921 एसआई एवं एएसआई पद, 930 कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड‑A पद और 55 प्रोग्रामर ग्रेड‑2 पद शामिल हैं। एसआई/एएसआई पदों में 268 गोपनीय एसआई, 449 एएसआई (लिपिक) और 204 एएसआई (लेखा) शामिल हैं।परीक्षा पैटर्न
भर्ती की लिखित परीक्षा 400 अंकों की ऑनलाइन टेस्ट होगी जिसमें चार विषय शामिल होंगे:- सामान्य हिंदी व कंप्यूटर ज्ञान – 100 अंक
- सामान्य ज्ञान व समसामयिक विषय – 100 अंक
- संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता – 100 अंक
- तार्किक क्षमता व बुद्धिबल – 100 अंक
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, उसके बाद दस्तावेज सत्यापन, शारीरिक परीक्षण और प्यूटर टाइपिंग या आशुलिपि परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा 400 अंकों के लिए आयोजित की जाएगी और परीक्षा की अवधि 2.5 घंटे होगी। परीक्षा में 200 प्रश्न होंगे।