फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UP Police SI ASI Admit Card 2021 Uttar Pradesh Police Recruitment and Promotion Board released the admit card for the recruitment on 1,329 Posts of UP Police SI, ASI Exam 2021, know how to download it

UP Police SI ASI Admit Card 2021: यूपीपीआरपीबी ने जारी किया एसआई और एएसआई पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का प्रवेश पत्र, यहां देखें

Fri, 26 Nov 2021 09:46 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Fri, 26 Nov 2021 09:46 PM IST
सार

UP Police SI ASI Admit Card 2021: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीबीपीबी) द्वारा एएसआई और एसआई पदों पर भर्ती के लिए परीक्षाओं का आयोजन 4 दिसंबर 2021 और 5 दिसंबर 2021 को किया जाएगा। यह परीक्षा दो पाली में आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
UP Police SI ASI Admit Card 2021 Uttar Pradesh Police Recruitment and Promotion Board released the admit card for the recruitment on 1,329 Posts of UP Police SI, ASI Exam 2021, know how to download it
UP Police SI ASI Admit card 2021 - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड  (यूपीपीआरपीबी) ने एएसआई और एसआई पदों पर भर्ती के लिए परीक्षाओं का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। यह प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जिन उम्मीदवाररों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वह यूपीपीआपीबी की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।  

विज्ञापन


कब होगी परीक्षा
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीबीपीबी) द्वारा एएसआई और एसआई पदों पर भर्ती के लिए परीक्षाओं का आयोजन 4 दिसंबर 2021 और 5 दिसंबर 2021 को किया जाएगा। यह परीक्षा दो पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। जारी नोटिस के मुताबिक इस भर्ती के माध्यम से कुल 1329 रिक्त पदों उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। 
विज्ञापन


यूपीपीआरपीबी द्वारा इस परीक्षा का आयोजन एसआई गोपनीय, एएसआई क्लर्क और एएसआई अकाउंटेंट सीधी भर्ती के लिए किया जा रहा है। इस भर्ती के माध्यम से यूपीपीआरपीबी द्वारा 1329 रिक्त पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। परीक्षा के लिए आवंटित केंद्रों की जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन देख सकते है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपीपीआरपीबी एएसआई और एसआई पदों पर भर्ती के लिए प्रवेश पत्र कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशानिर्देशों का पालन कर के प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। 

1. उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं। 
2. होम पेज पर दिखाई दे रहे UP Police SI, ASI admit card 2021 के लिंक पर क्लिक करें।
3. आप एक नए पेज पर चले जाएंगे, यहां अपने पंजीयन क्रमांक और जन्मतिथि के माध्यम से लॉगिन करें।
4. जानकारी दर्ज कर के सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
5. अब आपके सामने की स्क्रीन पर आपका प्रवेश पत्र आ जाएगा। 
6. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें।
7. आगे की जरूरत के लिए प्रवेश पत्र का प्रिंट भी निकलवा लें। 

यूपीपीबीपीबी द्वारा आयोजित की जा रही एएसआई और एसआई पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा में कुल 400 अंकों के 160 प्रश्न होंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे यानी 120 मिनट की होगी और निगेटिव मार्किंग का भी नियम नहीं रखा गया है। उम्मीदवार प्रवेश पत्र पर दिए गए सभी दिशानिर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें और उनका पालन करें। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि प्रवेश पत्र एक अहम दस्तावेज है, परीक्षा केंद्र पर बिना इसके प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक । 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed