फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Police Result 2022: When can the result of police recruitment exam of 9,534 posts come, read here in detail-safalta

UP Police Result 2022: कब तक आ सकता है पुलिस 9,534 पदों की भर्ती की परीक्षा का रिजल्ट, यहां पढ़ें विस्तार से पूरी जानकारी

Mon, 28 Mar 2022 12:48 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Mon, 28 Mar 2022 12:48 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में सब इंस्पेक्टर समेत 9,534 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई लिखित परीक्षा के परिणाम जल्द ही जारी किए जा सकते हैं। यूपीपीआरपीबी द्वारा इस भर्ती का आयोजन किया जा रहा है।

विज्ञापन
UP Police Result 2022: When can the result of police recruitment exam of 9,534 posts come, read here in detail-safalta
UP Police Jobs - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा कराई जाने वाली सब-इंस्पेक्टर (SI), प्लाटून कमांडर पीएसी व अग्निशमन अधिकारी द्वितीय के कुल 9534 पदों की भर्ती के लिए हुई लिखित परीक्षा का रिजल्ट अभी तक जारी नहीं हुआ है। इस परीक्षा परिणाम का लाखों अभ्यर्थी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस एग्जाम के रिजल्ट का मामला काफी दिनों से अधर में लटका हुआ है। पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा इस भर्ती के लिए दिसंबर 2021 में एग्जाम का आयोजन किया गया था तब से अब तक लिखित परीक्षा के परिणाम जारी नहीं हुए हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि इस माह के अंत में रिजल्ट जारी किया जा सकता है। हालांकि, यूपीपीआरपीबी ने अभी इस संबंध में ऐसे कोई भी संकेत साझा नहीं किए हैं। ऐसे में कैंडिडेट्स को समय-समय पर यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर विज़िट करते रहना चाहिए। वहीं, अगर आप किसी अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए सफलता डॉट कॉम पर चल रहे कई खास बैच और फ्री कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। यहां पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले करेंट अफेयर्स विषय के लिए भी कई फ्री क्लासेस चलाई जा रही हैं। आप इस  FREE UP GK EBooks PDF- Download Now लिंक पर क्लिक कर इन फ्री क्लासेस की मदद ले सकते हैं और सरकारी नौकरी का अपना सपना पूरा सकते हैं।

विज्ञापन

जानिए किस कैटेगरी के भर्ती होंगे कितने प्रतिशत अभ्यर्थी 

यूपी पुलिस उप-निरीक्षक नागरिक पुलिस के 9027 पदों में 27 प्रतिशत अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए, 21 प्रतिशत अनुसूचित जाति, 10  प्रतिशत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और 2 प्रतिशत अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। इसी तरह क्षैतिज आरक्षण में 20 प्रतिशत महिलाओं के 5 प्रतिशत, भूतपूर्व सैनिक और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रितों के लिए 2 प्रतिशत पद आरक्षित हैं। 

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में छात्रों को मिलेगी फ्री स्कूटी

आगे पढ़ें

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed