फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Police Exam 2021: Only the candidates who get so many marks will be considered in the written examination, when will the admit card be issued-safalta

UP Police Exam 2021: इतने अंक लाने वाले उम्मीदवारों को ही लिखित परीक्षा में माना जाएगा पास, कब से जारी होंगे एडमिट कार्ड

Mon, 08 Nov 2021 03:07 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Mon, 08 Nov 2021 03:07 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग द्वारा UP-ASI भर्ती की लिखित परीक्षा से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गई हैं। इस एग्जाम के लिए जल्द ही परीक्षा तिथियों की घोषणा कर प्रवेश पत्र जारी किए जाने की संभावनाएं जताई जा रही हैं। 

विज्ञापन
UP Police Exam 2021: Only the candidates who get so many marks will be considered in the written examination, when will the admit card be issued-safalta
उत्तर प्रदेश - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा यूपी पुलिस की लिपिक, लेखा एवं गोपनीय सहायक पदों पर आयोजित की जाने वाली भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र जल्द ही जारी होने वाले हैं। एडमिट कार्ड जारी करने से पहले भर्ती बोर्ड ने परीक्षा से जुड़ा एक आधिकारिक नोटिफिकेशन अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड किया है। इस आधिकारिक अधिसूचना में एग्जाम से जुड़े कई महवत्वपूर्ण नियमों को अभ्यर्थियों के साथ साझा किया गया है। यूपीपीआरपीबी ने अपने इस नोटिफिकेशन में यह भी स्पष्ट कर दिया है कि लिखित परीक्षा में कितने प्रतिशत अंक लाने वाले उम्मीदवारों को ही भर्ती के लिए पात्र माना जाएगा। बता दें कि यूपी पुलिस असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर पदों के लिए कराई जाने वाली यह परीक्षा कुल 400 अंकों की होगी। इस एग्जाम में कोई नकारात्मक मूल्यांकन प्रक्रिया लागू नहीं होगी। अनुमान है एएसआई पदों पर होने वाली इस परीक्षा में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र इस माह के अंत तक जारी कर दिए जाएंगे। ऐसे में ASI पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थी, जिनका आवेदन पत्र पूरी तरह से सत्य पाया गया है, अपनी लिखित परीक्षा के पूरे कोर्स का इन अंतिम दिनों में कंप्लीट रीविजन व प्रैक्टिस करना चाहते हैं वे तुरंत सफलता डॉट कॉम के इस FREE UP Police ASI Course- Join Now कोर्स को बस एक क्लिक की मदद से ज्वॉइन कर सकते हैं।

विज्ञापन

कितने अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को माना जाएगा भर्ती के पात्र 

यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, एएसआई भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा में बैठने वाले अभ्यर्थियों को प्रत्येक सब्जेक्ट्स में न्यूनतम 35 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे।, जबकि कुल 400 अंकों में से कम से कम 40 प्रतिशत नंबर हासिल करने होंगे। यानि प्रत्येक विषय में 35 नंबर और कुल 400 अंकों में 160 अंक प्राप्त करने में विफल रहने वाले अभ्यर्थी भर्ती के लिए पात्र नहीं होंगे।

विज्ञापन

ऐसे समझें एग्जाम की मूल्यांकन प्रक्रिया  

यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक यह एग्जाम 400 अंकों की होगी। इस परीक्षा में कुल 200 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक सही आन्सर के लिए 2 अंक निर्धारित हैं, जबकि गलत उत्तर देने पर उम्मीदवारों का कोई नकारात्मक अंक काटा नहीं जाएगा। परीक्षा के लिए 2.30 घंटे यानि कुल 150 मिनट का समय दिया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

आज जारी होंगे परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड

आगे पढ़ें 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed