फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Police Constable Recruitment 2022: Due to these minor physical deficiencies, youth will not be able to apply for constable recruitment, know this important information-safalta

UP Police Constable Recruitment 2022: इन मामूली शारीरिक कमियों की वजह से भी सिपाही भर्ती में आवेदन नहीं कर पाएंगे युवा, जान लें ये जरूरी जानकारी

Thu, 06 Jan 2022 08:56 AM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Thu, 06 Jan 2022 08:56 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा इस माह के अंत तक यूपी पुलिस में 25,000 आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर भर्ती आयोजित की जा सकती है। इस भर्ती के लिए जल्द ही ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर किया जाएगा।

विज्ञापन
UP Police Constable Recruitment 2022: Due to these minor physical deficiencies, youth will not be able to apply for constable recruitment, know this important information-safalta
up police - फोटो : @ghaziabadpolice

विस्तार

उत्तर प्रदेश में SI समेत कई पदों के लिए हाल ही में खत्म हुई लिखित परीक्षा के बाद अब प्रदेश में जल्द ही पुलिस कॉन्स्टेबल के 25,000 पदों पर भर्ती की तैयारियां शुरू हो गई हैं। ऐसा दावा है कि पुलिस आरक्षी के पदों पर साल 2018 के बाद इतनी बड़ी भर्ती निकाली जाएगी। इसमें पुरुष कैंडिडेट्स के अलावा महिला अभ्यर्थियों को भी आवेदन करने का मौका दिया जाएगा। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक, यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने इस भर्ती का प्रस्ताव प्रदेश सरकार को भेज दिया है। राज्य सरकार की ओर से मंजूरी मिलते ही इस भर्ती की आवेदन प्रक्रिया शुरु कर दी जाएगी। ऐसे में यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि जनवरी माह के अंत तक इस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। हालांकि इस संबंध में अभी तक राज्य सरकार या विभाग द्वारा ऐसी कोई भी ऑफिशियल जानकारी साझा नहीं की गई है। इसलिए इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को यूपीपीआरपीबी की वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। इसके अलावा अगर कैंडिडेट्स कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा की तैयारी करना चाहते हैं तो तुरंत सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे UP Police Constable Online Coaching- Join Now को ज्वॉइन कर सकते हैं। इस स्पेशल कोर्स बैच में दिल्ली की अनुभवी फैकल्टी द्वारा अभ्यर्थियों की लाइव क्लासेस के माध्यम से तैयारी कराई जा रही है। 

विज्ञापन

जान लीजिए कितना जाता है कटऑफ 

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती में 300 अंकों की एक लिखित परीक्षा कराई जाती है। इस एग्जाम में कुल 150 प्रश्न पूछे जाते हैं। प्रत्येक सवाल का सही आन्सर देने वाले कैंडिडेट्स को 2 अंक दिए जाते हैं जबकि गलत उत्तर देने पर एक चौथाई अंक की निगेटिव मार्किंग के साथ 0.25 अंक काट लिए जाते हैं। आईए जानते हैं कि वर्ष 2018-19 में हुई कान्स्टेबल भर्ती में किस कैटेगरी के उम्मीदवारों का कितना कटऑफ रहा था। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: 
कांस्टेबल सैलरी - पढ़ें यहाँ 
कांस्टेबल सिलेबस: पढ़ें 
कांस्टेबल एलिजिबिलिटी: पढ़ें  
कांस्टेबल मॉक टेस्ट: एटेम्पट करें 

विज्ञापन
विज्ञापन

किन अभ्यर्थियों को नहीं दिया जाएगा आवेदन का मौका  

यूपी पुलिस की सिपाही भर्ती के अंतगर्त मेडिकल परीक्षा के दौरान ऐसे उम्मीदवारों को निश्चित तौर पर असफल घोषित कर दिया जाएगा, जिनमें कैंसर, ब्लड कैंसर, उच्च स्तर की डायबिटीज, फ्लैट-फुट, नॉक-नी जैसे आदि गंभीर रोगों के लक्षण पाए जाएंगे या पुष्टि हो जाएगी। इसके अलावा अभ्यर्थियों को दूर दृष्टि दोष या निकट दृष्टि दोष भी नहीं होना चाहिए। साथ ही अभ्यर्थी किसी ऐसी बीमारी से ग्रसित न हो, जिससे उन्हें अपने कर्तव्यों का पालन करने में कठिनाई हो। ऐसे सभी कैंडिडेट्स भर्ती में आवेदन करने के ही पात्र नहीं मानें जाते हैं। 

आवेदन के लिए जरूरी न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 

यूपी पुलिस में कॉन्स्टेबल बनने के लिए उम्मीदवारों को कम से कम बारहवीं पास होना अनिवार्य होता है। इसके लिए 12वीं में मैथ्स, आर्ट्स, साइंस सभी स्ट्रीम से पढ़ाई करने वाले कैंडिडेट्स को समान वरीयता दी जाती है। इस संबंध में और अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को भर्ती के ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किए जाने का  इंतजार करना होगा।  

कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा में इस तरह के प्रश्न पूछे जाते हैं

आगे पढ़ें 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed