फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Police Constable Recruitment 2021 Equi Percentilemethod safalta

UP Police Constable Recruitment 2021: क्या इक्यू पर्सेंटाइल मैथेड़ से किया जाएगा सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा का मूल्यांकन

Tue, 07 Dec 2021 08:11 AM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Tue, 07 Dec 2021 08:11 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड जल्द ही 25,000 आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर भर्ती का आयोजन किया जा सकता है। उम्मीद लगाई जा रही है कि इस भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन दिसंबर अंत तक जारी किया जा सकता है। 
 

विज्ञापन
UP Police Constable Recruitment 2021 Equi Percentilemethod safalta
UP Police - फोटो : iStock

विस्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा लगभग 25,000 आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर भर्ती निकाले जाने की तैयारी हो रही है। इस भर्ती में पुरुष उम्मीदवारों के साथ-साथ महिला अभ्यर्थियों को आवेदन करने का मौका दिया जाएगा। विभिन्न  मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत अगले महीने से की जा सकती है। इसके लिए यूपीपीआरपीबी ने राज्य सरकार को 25,000 सिपाही (कांस्टेबल) पदों पर भर्ती आयोजित कराए जाने का प्रस्ताव भेज दिया है। सरकार की ओर से मंजूरी मिलते ही इस भर्ती की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरु कर दी जाएगी। पिछली सिपाही भर्ती के आधार पर यह कहा जा सकता है कि इस भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को चार चरणों से होकर गुजरना होगा, जिसमें लिखित परीक्षा, शरीरिक दक्षता परीक्षा, शारीरिक मापदंड, व मेडिकल परीक्षण शामिल होगा। इन सभी चरणों में सफल होने वाले उम्मीदवारों की अंतिम योग्यता सूची तैयार की जाएगी। इस भर्ती से जुड़ी किसी भी तरह की लेटेस्ट जानकारी पाने के लिए उम्मीदवारों को यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ऑफ़िशियक वेबसाइट पर विज़िट करते रहना चाहिए। साथ ही सरकारी नौकरी के लिए कराई जाने वाली परीक्षाओं में पूछे जाने वाले करेंट अफेयर्स के सवालों की पक्की तैयारी करने के लिए अभ्यर्थी सफलता डॉट कॉम के जरिए चलाए जा रहे FREE UP Police Constable E Book - Download Now को सब्सक्राइब कर सकते हैं। 

विज्ञापन

क्या सिपाही भर्ती में भी लागू होगा इक्यू पर्सेंटाइल मैथेड़ 

पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा 9,534 पदों के लिए कराई होने वाली भर्ती की लिखित परीक्षा के मूल्यांकन में इक्यू पर्सेंटाइल मैथेड़ का प्रयोग किया जा रहा है। ऐसे में सवाल यह है कि क्या शीघ्र ही आयोजित की जाने वाली सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा के मूल्यांकन में भी इस पद्धति का प्रयोग किया जाएगा। हालांकि इस बारे में अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। इसके लिए अभ्यर्थियों को भर्ती बोर्ड के जरिए जारी किए जाने वाले ऑफिशियल नोटिफिकेशन का इंतजार करना होगा। 

विज्ञापन

क्या होती सिपाही भर्ती की चयन प्रक्रिया 

यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा 16 नवंबर 2018 को कुल 46,568 पदों पर भर्ती आयोजित किए जाने को लेकर आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया गया था। इसमें आरक्षी नागरिक पुलिस के 31,360 पद थे जबकि अन्य 18,208 पद आरक्षी प्रादेशिक आर्मड कन्सटेबुलरी के शामिल थे। इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेज परीक्षण, PST & PET, मेडिकल परीक्षण में सफल अभ्यर्थियों की योग्यता सूची के आधार पर किया जाना था। ऐसे में जल्द ही 25,000 पदों पर आयोजित की जाने वाली सिपाही भर्ती में भी यही नियम लागू किए जा सकते हैं। हालांकि इसके लिए उम्मीदवारों को अभी ऑफिशियल नोटिफिकेशन का इंतजार करना होगा।   

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह होगा कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए सलेक्शन

आगे पढ़ें 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed