फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UP Police Constable Physical Exam will start from February 10, read notice here

UP Police Physical Exam: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए 10 फरवरी से शुरू होगा फिजिकल टेस्ट, पढ़ें नोटिस

Thu, 30 Jan 2025 10:57 AM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Thu, 30 Jan 2025 10:57 AM IST
सार

UP Police Constable Physical Exam: उत्तर प्रदेश में सिपाही भर्ती परीक्षा का अंतिम चरण यानी फिजिकल टेस्ट 10 फरवरी से शुरू होगा। भर्ती बोर्ड ने सभी उम्मीदवारों को सलाह दी है कि अभ्यर्थी प्रवेश पत्र में अंकित परीक्षा केन्द्र पर निर्धारित तिथि व समय पर उपस्थित होना सुनिश्चित करेगें।

विज्ञापन
UP Police Constable Physical Exam will start from February 10, read notice here
10 फरवरी से शुरू होगा फिजिकल टेस्ट - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

UP Police Constable Physical Exam: उत्तर प्रदेश में सिपाही भर्ती परीक्षा का अंतिम चरण यानी फिजिकल टेस्ट 10 फरवरी से शुरू होगा। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड ने घोषणा की है कि 10 फरवरी से प्रदेश के विभिन्न पीएसी वाहिनियों में फिजिकल टेस्ट आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन

 

इस दिन से डाउनलोड होंगे पीईटी के प्रवेश पत्र

यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने आधिकारिक नोटिस में बताया कि शारीरिक दक्षता परीक्षण के प्रथम चरण के लिए  3 फरवरी और दूसरे चरण के लिए 10 फरवरी को  प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। भर्ती बोर्ड ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि अभ्यर्थी प्रवेश पत्र में अंकित परीक्षा केन्द्र पर निर्धारित तिथि व समय पर उपस्थित होना सुनिश्चित करेगें।

भर्ती बोर्ड ने सभी उम्मीदवारों को सलाह दी है कि अभ्यर्थी प्रवेश पत्र में अंकित परीक्षा केन्द्र पर निर्धारित तिथि व समय पर उपस्थित होना सुनिश्चित करेगें। साथ ही, उम्मीदवारों को यह भी सलाह दी गई है कि वे अपनी तैयारी को अंतिम रूप दें और किसी भी प्रकार के शारीरिक परीक्षण के लिए पूरी तरह से तैयार रहें।

इन पीएसी वाहिनियों में होगा दौड़ परीक्षा का आयोजन

पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने संबंधित पीएसी वाहिनियों को दौड़ परीक्षा का आयोजन करने के लिए सभी इंतजाम दुरुस्त रखने का निर्देश दिया है। बता दें कि दौड़ परीक्षा 45वीं वाहिनी अलीगढ़, 12वीं वाहिनी फतेहपुर, आठवीं वाहिनी बरेली, नौवीं वाहिनी मुरादाबाद, 26वीं वाहिनी गोरखपुर, 37वीं वाहिनी कानपुर, 33वीं वाहिनी झांसी, 35वीं वाहिनी लखनऊ, छठवीं वाहिनी मेरठ, 47वीं वाहिनी गाजियाबाद, 20वीं वाहिनी आजमगढ़ और 39वीं वाहिनी मिर्जापुर में कराया जाना प्रस्तावित है। बोर्ड ने इन वाहिनियों के सेनानायकों को निर्देश दिया है कि वह दौड़ के लिए ट्रैक, संसाधन, जनशक्ति, सुरक्षा, फर्नीचर, एम्बुलेंस, परीक्षा दल और संबंधित स्टाफ की व्यवस्था सुनिश्चित करें।

5 से 7 फरवरी को आयोजित किया जाएगा

प्रयागराज में 28 से 30 जनवरी तक होने वाली परीक्षा को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। अब यह परीक्षा 5 से 7 फरवरी को आयोजित होगी। शारीरिक मानक परीक्षा और दस्तावेजों की जांच के बाद चयनित अभ्यर्थियों को बोर्ड द्वारा शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों का अंतिम परिणाम जारी होगा।

कितनी लगानी होगी दौड़

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती में सफल होने के लिए पुरुष उम्मीदवारों को 25 मिनट में 4.8 किमी की दौड़ पूरी करनी होगी। वहीं, महिला उम्मीदवारों को 14 मिनट में 2.4 किमी की दौड़ पूरी करनी होगी।

कितनी होगी चाहिए लंबाई

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती शारीरिक परीक्षण के दौरान सामान्य, ओबीसी एवं एससी वर्ग की न्यूनतम लंबाई 168 सेमी होनी चाहिए। इसके साथ उम्मीदवार का का सीना बिना फुलाए 79 सेमी और फूलने के बाद 84 सेमी होना चाहिए। जबकि एससी वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 160 सेमी निर्धारित है। इसके साथ सीना बिना फुलाए 77 सेमी एवं फुलाकर 82 सेमी होना चाहिए। बात अगर महिला वर्ग की करें तो, न्यूनतम लंबाई 152 सेमी तय की गई है। वहीं एसटी वर्ग से आने वाली महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम लंबाई 147 सेमी निर्धारित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed