फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Up police constable height 2021 safalta

UP Police Constable Recruitment 2021: 25,000 सिपाही भर्ती में आवेदन करने के लिए कितनी मांगी जाती है न्यूनतम लंबाई, यहां जानें भर्ती से जुड़ी सारी जानकारी

Sun, 28 Nov 2021 05:39 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Sun, 28 Nov 2021 05:39 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड जल्द ही 25 हजार आरक्षी पदों पर भर्ती का आयोजन किया जा सकता है। इस माह के अंत तक भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत किए जाने का अनुमान लगाया जा रहा है। 

विज्ञापन
Up police constable height 2021 safalta
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा राज्य में करीब 25 हजार नागरिक पुलिस सिपाही (कांस्टेबल) के पदों पर भर्ती निकाले जाने की तैयारी की जा रही है। इसमें पुरुषों के साथ महिला अभ्यर्थियों के पद भी शामिल होंगे। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत अगले महीने से की जा सकती है। विभिन्न  मीडिया रिपोर्ट्स में चल रहीं खबरों के मुतबिक, यूपीपीआरपीबी ने राज्य सरकार को 25,000 आरक्षी पदों पर भर्ती आयोजित कराए जाने का प्रस्ताव भेज दिया है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार, सिपाही भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को चार चरणों की लंबी प्रक्रिया होकर गुजरना होगा, जिसमें लिखित परीक्षा, शरीरिक दक्षता परीक्षा, शारीरिक मापदंड, व मेडिकल परीक्षण शामिल होता है। इन सभी चरणों में सफल होने वाले उम्मीदवारों को ही अंतिम योग्यता सूची में उनके प्रदर्शन के आधर पर शामिल किया जाता है। इस मेधा सूची में जिन अभ्यर्थियों का नाम होता है। उन्हें ही भर्ती में सफल कैंडिडेट्स के रूप में चुना जाता है। इस आर्टिकल में सिपाही भर्ती के लिए आवश्यक शारीरिक मापदंडों के बारे में सभी जानकारियां साझा की जा रही हैं। इसके अलावा भर्ती से जुड़ी किसी भी तरह की लेटेस्ट जानकारी पाने के लिए उम्मीदवारों को यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ऑफ़िशियक वेबसाइट पर विज़िट करते रहना चाहिए। साथ ही अगर अभ्यर्थी फेज-2 या फेज-3 के अंतगर्त होने वाले यूपीएसआई एग्जाम में शामिल होने जा रहे हैं तो सफलता डॉट कॉम के जरिए डिजाइन की गई फ्री मॉक टेस्ट सीरीज को ज्वॉइन कर सकते हैं। इस निशुल्क सीरीज के लिए उम्मीदवारों को केवल FREE UP Police Course- Join Now  दिए गए लिंक पर क्लिक करना होगा। 

विज्ञापन

सिपाही बनने के लिए कितनी मांगी जाती है न्यूनतम ऊंचाई 

16 नवंबर 2018 को 31,360 आरक्षी नागरिक पुलिस व आरक्षी प्रादेशिक आम्ड कान्सटेबुलरी के 18,208 पदों की भर्ती के लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक,  जहां सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग व अनुसूचित जाति के पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम ऊंचाई 168 सेमी मांगी जाती है, वहीं अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों की ऊंचाई कम से कम 160 सेमी होनी चाहिए। इसके अलावा सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग व अनुसूचित जाति के महिला अभ्यर्थियों की न्यूनतम ऊंचाई का मानक 152 सेमी रखा गया है। साथ ही अनुसूचित जनजाति के महिला अभ्यर्थी के लिए यह न्यूनतम ऊंचाई 147 सेमी रखी गई है।  

विज्ञापन

क्या होती सिपाही भर्ती की चयन प्रक्रिया 

यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा 16 नवंबर 2018 को कुल 46,568 पदों पर भर्ती आयोजित किए जाने को लेकर आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया गया था। इसमें आरक्षी नागरिक पुलिस के 31,360 पद थे जबकि अन्य 18,208 पद आरक्षी प्रादेशिक आर्मड कन्सटेबुलरी के शामिल थे। इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेज परीक्षण, PST & PET, मेडिकल परीक्षण में सफल अभ्यर्थियों की योग्यता सूची के आधार पर किया जाना था। ऐसे में जल्द ही 25,000 पदों पर आयोजित की जाने वाली सिपाही भर्ती में भी यही नियम लागू किए जा सकते हैं। हालांकि इसके लिए उम्मीदवारों को अभी ऑफिशियल नोटिफिकेशन का इंतजार करना होगा।   

विज्ञापन
विज्ञापन

कितने किमी की कराई जाती है दौड़  

यूपी पुलिस की आरक्षी भर्ती में आवेदन करने वाले पुरुष उम्मीदवारों को 4.8 किमी की दौड़ पूरी करनी होती है जबकि महिला अभ्यर्थियों को 2.4 किमी की दौड़ पूरी करनी होती है। इसके लिए जहां पुरुष कैंडिडेट्स को 25 मिनट का समय दिया जाता है, वहीं महिला उम्मीदवारों को 14 मिनट में दौड़ पूरी करनी होती है। हालांकि यह जानकारी पिछली भर्ती के लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन के आधार पर साझा की गई है। नई भर्ती में यदि कोई परिवर्तन किया जाता है तो बदले गए नियमों की सूचना अभ्यर्थियों को उपलब्ध करा दी जाएगी। 

कांस्टेबल भर्ती से जुड़े ये है अहम जानकारी 

आगे पढ़ें 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed