UP Police Constable Result 2024: खत्म हुई सिपाही भर्ती परीक्षा, जानें कब आएगा रिजल्ट? देखें संभावित कटऑफ
UP Police Constable Result 2024: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 31 अगस्त को समाप्त कर दी है। अब उम्मीदवार रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। रिजल्ट कब तक जारी होने की उम्मीद है, इससे जुड़ा विस्तृत विवरण नीचे पढ़ें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UP Police Constable Result 2024: यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा का 31 अगस्त को समापन हो गया। इसके बाद बोर्ड द्वारा सभी परीक्षा दिवसों के लिए अनंतिम उत्तर कुंजी जारी करने और उम्मीदवारों से आपत्तियां आमंत्रित करने की उम्मीद है। उत्तर कुंजी जारी करने के बाद ही बोर्ड रिजल्ट जारी करने की तैयारी करेगा।
रिजल्ट को लेकर अभी तक आधिकारिक रूप से ये जानकारी तो नहीं दी गई है कि यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का रिजल्ट कब आएगा। लेकिन, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रिजल्ट की घोषणा इसी साल नवंबर या दिसंबर में की जा सकती है। हालांकि, रिजल्ट से पहले परीक्षा की उत्तरकुंजी जारी की जाएगी।
रिजल्ट की घोषणा होने के बाद, जो उम्मीदवार यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में पास होंगे, उन्हें शारीरीक मापन परीक्षा (PMT) और शारीरीक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए बुलाया जाएगा। इन सभी परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवारों का दस्तावेज सत्यापन होगा।
यूपी पुलिस कांस्टेबल के लिए चयन प्रक्रिया में चार चरण शामिल हैं यानी लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन, शारीरिक माप परीक्षण और शारीरिक दक्षता परीक्षा। यूपी पुलिस परीक्षा में चयन प्रक्रिया के सभी चरणों को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद उम्मीदवारों की अंतिम मेरिट सूची तैयी कि जाएगी।
इतने रह सकते हैं कट ऑफ मार्क्स
इस बार यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा की कटऑफ इस प्रकार जानें की उम्मीद है:
जनरल छात्रों के लिए 188-195 के बीच, ओबीसी के लिए 172-176, एससी- 144-149 और एसटी के लिए 113-116 तक रह सकती है वहीं पुरुष अभ्यार्थी के लिए जनरल में 188-195, ओबीसी के लिए 172-176, एससी के लिए 144-149 और एसटी के लिए 113-116 रहने की संभावना है।
महिला उम्मीदवारों की बात की जाए तो इसमें जनरल कैटगरी के लिए 178-192, ओबीसी के लिए 167-173, एससी के लिए 130-133 और एसटी महिला अभ्यार्थी के लिए 106-114 तक रह सकती है।
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (uppbpb.gov.in) पर जाएं।
- अब होम पेज पर उपलब्ध यूपी पुलिस कांस्टेबल उत्तर कुंजी 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवार उत्तर कुंजी पीडीएफ की जांच कर सकते हैं।
- उत्तर कुंजी की जांच करें और उसे डाउनलोड करें।
- आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।