फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Police Constable Bharti 2022: 300 marks constable recruitment exam will be under strict monitoring,-safalta

UP Police Constable Bharti 2022 : कड़ी निगरानी में होगी 300 अंकों की आरक्षी भर्ती की परीक्षा, जानिए डिटेल

Fri, 09 Sep 2022 03:22 PM IST
Shobhit Shukla Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Shobhit Shukla Updated Fri, 09 Sep 2022 03:22 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग में सिपाही बनने की इच्छा रखने वाले अभ्यर्थियों को थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। यूपीपीआरपीबी द्वारा अभी तक इस भर्ती के आयोजन से जुड़ी कोई भी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।

विज्ञापन
UP Police Constable Bharti 2022: 300 marks constable recruitment exam will be under strict monitoring,-safalta
UP Police Recruitment 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस में 26,000 से अधिक पदों पर जल्द ही सिपाही भर्ती का आयोजन किया जा सकता है। यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड  (UPPRPB) की ओर से इस भर्ती में पुरुषों के अलावा महिला उम्मीदवारों को भी आवेदन करने का मौका दिया जाएगा। भर्ती बोर्ड इसकी तैयारियों में जुटा हुआ है। हालांकि आरक्षी नागरिक पुलिस व फायरमैन के पदों पर कराई जानेवाली इस भर्ती में कैंडिडेट्स को कब से आवेदन करने का मौका मिल पाएगा, इस संबंध में कोई आधिकारिक अपडेट सामने नहीं आया है। इसलिए इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी समय - समय पर यूपीपीआरपीबी की वेबसाइट पर जाकर भर्ती से जुड़ा अपडेट देखते रहें। वहीं अगर आप  कॉन्स्टेबल  भर्ती  में  शामिल  होने जा रहे  हैं और इसके लिए आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा  की  तैयारी  करना  चाहते  हैं  तो  आप  सफलता  डॉट  कॉम  द्वारा  चलाए  जा  रहे  Police Constable EBooks PDF - Download Now  से जुड़कर  इसकी  कंप्लीट  तैयारी कर सकते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें     
UP Constable सैलरी       
UP Constable सिलेबस     
UP Constable एलिजिबिलिटी

कितने चरणों में होता है अभ्यर्थी का चयन

पुलिस विभाग में आरक्षी नागरिक पुलिस व फायरमैन के पदों पर आयोजित की जाने वाली इस भर्ती में उम्मीदवारों को जल्द ही आवेदन करने का मौका दिया जा सकता है। इस भर्ती मेंआवेदन करने वाले युवाओं का चयन 300 अंकों की लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा, फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट व मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाता है। भर्ती की चयन प्रक्रिया सेजुड़े किसी भी तरह के अपडेट के लिए उम्मीदवारों को पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा जारी किए जाने वाले नोटिफिकेशन का इंतजार करना होगा।

विज्ञापन

समझ लीजिए भर्ती की पूरी चयन प्रक्रिया 

यूपी में कॉन्स्टेबल तथा फायरमैन के 26,382 पदों पर होने वाली भर्ती में चयनित होने के लिए अभ्यर्थियों को कई चरण की परीक्षाओं से गुजरना होगा। इस भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को सबसे पहले लिखित परीक्षा में हिस्सा लेना होगा। लिखित परीक्षा में सफल होने के बाद अभ्यर्थियों को दस्तावेज़ सत्यापन तथा शारीरिक माप परीक्षण (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में हिस्सा लेना होगा। साथ ही इस भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को मेडिकल टेस्ट में भी हिस्सा लेना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

एग्जाम के समय कैसे होगी निगरानी

यूपीपीआरपीबी ने 24 मार्च को अपनी वेबसाइट पर एक विस्तृत नोटिस साझा किया था जिसमें बोर्ड ने कॉन्स्टेबल भर्ती की परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन व अन्य जरूरी जिम्मेदारियों कीजानकारी साझा की गई जिसे निविदा में चयनित की गई संस्था को पूरा करना होगा। नोटिस के मुताबिक, भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को एसएमएस के मध्याम से उनके एग्जामकी जानकारी दे जाएगी, जबकि परीक्षा ऑफलाइन मोड में होगी जोकि वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी। परीक्षा हॉल में प्रवेश देने से पहले एजेंसी को अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक पूरा करना होगा। इसके अलावा सभी सेंटर्स के परीक्षा केंद्रों की कक्षाओं में सीसीटीवी से निगरानी रखी जाएगी। साथ ही उम्मीदवारों की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।     

यूपी पुलिस कांस्टेबल पासिंग मार्क्स 

आगे पढ़ें 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed