फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Police Constable 2022: On what condition will the Home Guard get the benefit of reservation in UP Police Constable Recruitment, know what is the complete rule-safalta

UP Police Constable 2022: यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती में किस शर्त पर मिलेगा होमगार्ड को आरक्षण का लाभ, जान लीजिए क्या है पूरा नियम

Thu, 27 Jan 2022 04:05 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Thu, 27 Jan 2022 04:05 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग में आरक्षी नागरिक पुलिस के 26,210 व फायरमैन के 172 पदों पर भर्ती आयोजित की जाएगी। यूपीपीआरपीबी जल्द ही इसकी आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत कर सकता है।   

विज्ञापन
UP Police Constable 2022: On what condition will the Home Guard get the benefit of reservation in UP Police Constable Recruitment, know what is the complete rule-safalta
up police - फोटो : @ghaziabadpolice

विस्तार

उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग में आरक्षी नागरिक पुलिस व फायरमैन के पदों पर जल्द ही भर्ती कराए जाने का आधिकारिक ऐलान किया जा सकता है। इसके लिए यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने तैयारियां करनी भी शुरू कर दी हैं। अभी तक मिली आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, पुलिस विभाग 26000 से अधिक नए सिपाहियों को जल्द ही भर्ती करेगा, जिसमें फायरमैन के सैकड़ों पद भी  शामिल होंगे। इन उम्मीदवारों को सबसे पहले लिखित परीक्षा देनी होगी, जोकि ओएमआर शीट के जरिए ऑफलाइन मोड में सम्पन्न होगी। प्रश्नपत्र में ऑब्जेक्टिव टाइप के प्रश्न होंगे और अभ्यर्थियों को ओएमआर शीट पर दिए गए गोलों को भरकर अपना उत्तर दर्ज कराना होगा। हालांकि, इस भर्ती की आवेदन प्रक्रिया कब से शुरू की जाएगी, इस संबंध में अभी ऐसी कोई आधिकारिक सूचना सामने नहीं आयी है। इसलिए पात्र एवं इच्छुक युवाओं को समय-समय पर यूपीपीआरपीबी की वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन देखते रहना चाहिए। इसके अलावा अगर कोई अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा की घर बैठे दिल्ली के अनुभवी  शिक्षकों द्वारा तैयारी करना चाहता है तो तुरंत दिए गए लिंक पर क्लिक करके UP Police Constable Batch-Join Now को ज्वॉइन कर सकते हैं।  इस बैच में स्टूडेंट्स को लाइव क्लासेस, मॉकटेस्ट के साथ ही एक्सपर्ट द्वारा डिजाइन किए गए खास पीडीएफ स्टडी नोट्स के माध्यम से एग्जाम क्रैक करने की पूरी तैयारी कराई जाएगी।

विज्ञापन

जान लें होमगार्ड को किन शर्तों पर दी जाती है छूट   

वर्ष 2018 की सिपाही भर्ती के लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार, किसी होमगार्ड को उसी  शर्त पर 5 प्रतिशत का क्षैतिज आरक्षण प्रदान किया जाता है , जब वह भर्ती के सभी नियमों को पूरा करता हो, साथ ही होमगार्ड में सेवा देते हुए उसने कम से कम तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा कर लिया हो। इस नियम को और विस्तार से जानने के लिए कैंडिडेट्स को आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती की अधिसूचना जारी किए जाने तक इंतजार करना होगा। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:      
कांस्टेबल सिलेबस- पढ़ें      
कांस्टेबल एलिजिबिलिटी: देखें      
कांस्टेबल मॉक टेस्ट: एटेम्पट करें      
वार्षिक करेंट अफेयर्स- डाउनलोड करें

विज्ञापन
विज्ञापन

जान लीजिए लिखित परीक्षा पूरा का सिलेबस 

इस परीक्षा में सामान्य हिन्दी, गणित, रिजनिंग व सामान्य ज्ञान जैसे विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं। ऐसे में उम्मीदवारों को इस एग्जाम की तैयारी अभी से शुरू कर देनी चाहिए। इसके लिए अभ्यर्थी सफलता डॉट कॉम पर जाकर खास यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल बैच कोर्स को सबस्क्राइब कर सकते हैं।  

करेंट में किन बिंदुओं से पूछे जाएंगे प्रश्न 

यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा साल 2018 में आयोजित की जाने वाली 49 हजार भर्ती के लिए जारी किए जाने वाले नोटिफिकेशन के अनुसार सामयिक विषय में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय महत्व की समसामयिक घटनाएं, नियुक्तियां, पुरस्कार, प्रमुख स्थल, प्रमुख समझौते, न्यायिक निर्णय, पुस्तक और लेखक, ज्वलंत मुद्दे एवं विवाद, प्रमुख समितियां एवं आयोग, विविध जैसे टॉपिक्स से प्रश्न पूछे जा सकते हैं। इस बात की पुष्टि के लिए भर्ती के लिए जारी किए जाने वाले नोटिफिकेशन का इंतजार करना होगा। 

कितने अंकों की होगी परीक्षा  

उत्तर प्रदेश पुलिस में साल 2018 में हुई कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक, यह परीक्षा कुल 300 अंकों की होगी। इसमें प्रश्नों की संख्या 150 होगी। जिसके प्रत्येक सही सवाल का जवाब देने के लिए 2 नंबर दिए जाएंगे, जबकि गलत आन्सर के लिए एक चौथाई अंकों की निगेटिव मार्किंग भी की जाती है। 

कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए देखें सिलेबस विस्तार से

आगे पढ़ें 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed