फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Police Constable 2021: Upcoming exam for recruitment of 25 thousand constable posts in Uttar Pradesh, attractive salary and other facilities Safalta

UP Police Constable 2021: आने वाला है उत्तर प्रदेश में 25 हजार कांस्टेबल पदों पर भर्ती का एग्जाम, मिलती है आकर्षक वेतन व अन्य सुविधाएं

Thu, 16 Dec 2021 02:26 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Thu, 16 Dec 2021 02:26 PM IST
सार

चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित समयसीमा के बाद हेड-कॉन्स्टेबल पद पर पदोन्नत किया जाता है। इसके लिए उम्मीदवारों की कार्यशैली, क्षमता आदि का आकलन किया जाता है। इसके लिए आरक्षी को शारीरिक दक्षता, कार्यक्षमता, अनुभव आदि अन्य अनिवार्य मानक दंडों को पूरा करना होता है। पदोन्नति के आधार पर उम्मीदवार दारोगा भी बन सकते हैं। जिसमें लगभग 80,000 रुपये मासिक वेतन व अन्य सुविधाओं का लाभ मिलता है।

विज्ञापन
UP Police Constable 2021: Upcoming exam for recruitment of 25 thousand constable posts in Uttar Pradesh, attractive salary and other facilities Safalta
UP Police - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तर प्रदेश में पुलिस कॉन्स्टेबल के करीब 25,000 पदों पर भर्ती निकाले जाने की तैयारियां चल रही हैं। इन दिनों भर्ती प्रक्रिया में काफी बदलाव भी देखे जा रहे हैं। किसी भी भर्ती का प्रस्ताव पारित होते ही उसकी आवेदन प्रक्रिया पूरी कराकर तुरंत लिखित परीक्षा करा ली जाती है। अनुमान है कि दिसंबर अंत तक कॉन्स्टेबल भर्ती की भी अधिसूचना जारी हो सकती है। ऐसे में उम्मीदवारों को आज से ही इसकी लिखित परीक्षा की तैयारी शुरु करनी चाहिए, ताकि एग्जाम में शानदार प्रदर्शन कर पुलिस कॉन्स्टेबल बन एक अच्छी सरकारी नौकरी का सपना पूरा कर सकें। इसके लिए अभ्यर्थी Safalta द्वारा शुरू किये जा रहे खास यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल बैच को ज्वॉइन कर सकते हैं व अपनी तैयारी को मजबूत बना सकते हैं। कॉन्स्टेबल पदों पर चयनित उम्मीदवार, कार्यशैली व क्षमता के आधार पर पदोन्नत भी होते हैं। पदोन्नति के आधार पर कैंडिडेट सब-इंस्पेक्टर के पद पर पहुंच सकते हैं, जिसमें आकर्षक वेतन के साथ अन्य भत्तों व सुविधाओं का लाभ मिलता है।
विज्ञापन

मासिक वेतन व अन्य भत्ते

कांस्टेबल पद पर चयनित अभ्यर्थी को लगभग 30,000 से 40,000 रुपये प्रतिमाह का वेतन प्राप्त होता है। जिसमें 7वें पे-कमीशन के अनुसार अन्य भत्ते जैसे यात्रा किराया-भत्ता, मकान किराया भत्ता, मेडिकल सुविधा आदि जैसी सुविधाएं शामिल हैं। जो इसे एक बेहद आकर्षक सरकारी नौकरी बनाते हैं।
विज्ञापन

अनुमानित योग्यता

आयु: पुरुष- 18 वर्ष से 23 वर्ष, महिला- 18 वर्ष से 26 वर्ष।
मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं या इसके समकक्ष कक्षा में पास।
नियमानुसार छूट का भी प्रावधान है।

पदोन्नति से बन सकते हैं एसआई

चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित समयसीमा के बाद हेड-कॉन्स्टेबल पद पर पदोन्नत किया जाता है। इसके लिए उम्मीदवारों की कार्यशैली, क्षमता आदि का आकलन किया जाता है। इसके लिए आरक्षी को शारीरिक दक्षता, कार्यक्षमता, अनुभव आदि अन्य अनिवार्य मानक दंडों को पूरा करना होता है। पदोन्नति के आधार पर उम्मीदवार दारोगा भी बन सकते हैं। जिसमें लगभग 80,000 रुपये मासिक वेतन व अन्य सुविधाओं का लाभ मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन विषयों से पूछे जाते हैं सवाल

इस परीक्षा में सामान्य हिन्दी, सामान्य ज्ञान, संख्यात्मक योग्यता, मानसिक अभिरुचि/ आई-क्यू/ तार्किक योग्यता से कुल 150 ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जाते हैं।एग्जाम 300 अंकों का होता है। प्रत्येक सवाल का सही उत्तर देने पर 2 अंक मिलते हैं, गलत जवाब देने पर एक-चौथाई अंक काटते हैं।

कैसे करें तैयारी

यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में लाखों परीक्षार्थी हिस्सा लेते हैं, इसलिए इसमें कम्पटीशन भी ज़्यादा है। ऐसे में एक्सपर्ट्स के मार्गदर्शन में की गई पढ़ाई अच्छे परिणाम लेकर आती है। इसी बात का ध्यान रखते हुए Safalta.com ने 60 दिनों का खास "UP Police Constable Foundation" लाइव कोर्स लॉन्च किया है, जो 16 दिसम्बर से शुरू होगा।

क्यों खास है यह कोर्स

इस कोर्स में आपको अनुभवी व एक्सपर्ट टीचर्स की पूरी टीम द्वारा 180 घण्टे से ज़्यादा की लाइव क्लासेस मिलेंगी, जिसमें आप क्लास में टीचर्स से बात व अपने डाउट्स पूछ पाएंगे। इस कोर्स में मैथ्स, हिंदी, सामान्य ज्ञान व रीजनिंग विषय की क्लासेज रोज 3 से 4 घंटे चलेंगी। पीडीएफ स्टडी मैटेरियल व क्लासरूम नोट्स दिए जाएंगे। तैयारी को और भी पक्का करने के लिए रेगुलर प्रैक्टिस सेशन व डाउट सेशन होंगे। 5000 प्रश्नों का एक्सेस भी मिलेगा। स्पीड और एक्यूरेसी के लिए आपको अधिक-से-अधिक मॉक टेस्ट भी कराए जाएंगे।

कम फीस व लाइफटाइम वैलिडिटी का लाभ

आज 16 दिसम्बर को आप मात्र 999 रुपये में इस कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं। इस फीस में मात्र 100 सीटें ही उपलब्ध हैं। 17 दिसम्बर को फीस 1399 रुपये हो जाएगी। खास बात ये है कि इसी फीस में आपको इस कोर्स की लाइफटाइम वैलिडिटी भी मिल रही है। तो फिर देर किस बात की, आज ही लें UP Police Constable Foundation Batch लाइव कोर्स में एडमिशन और पूरा करें अपना पुलिस की नौकरी पाने का सपना।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed