{"_id":"619b3b06272adf455f63eef1","slug":"up-police-asi-recruitment-2021-police-recruitment-board-will-make-candidates-practice-mock-tests-for-asi-exam-know-which-students-will-get-this-golden-opportunity-safalta","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Police ASI Recruitment 2021: ASI की परीक्षा के लिए पुलिस भर्ती बोर्ड कराएगा उम्मीदवारों को मॉक टेस्ट की प्रैक्टिस, जानें किन स्टूडेंट्स को मिलेगा ये सुनहरा मौका","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
UP Police ASI Recruitment 2021: ASI की परीक्षा के लिए पुलिस भर्ती बोर्ड कराएगा उम्मीदवारों को मॉक टेस्ट की प्रैक्टिस, जानें किन स्टूडेंट्स को मिलेगा ये सुनहरा मौका
Mon, 22 Nov 2021 12:09 PM IST
पीआर डेस्क
Media Solution Initiative
Media Solution Initiative
Published by: पीआर डेस्क
Updated Mon, 22 Nov 2021 12:09 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग द्वारा यूपी-ASI भर्ती की लिखित परीक्षा की तिथियों की सूचना एक आधिकारिक नोटिस जारी कर दे दी गई है। इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड परीक्षा से तीन दिन पूर्व जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
UP Police
- फोटो : iStock
विस्तार
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा 1329 ASI पदों पर आयोजित की जाने वाली भर्ती की लिखित परीक्षा चार और पांच दिसंबर 2021 को दो अलग-अलग पालियों में सम्पन्न कराई जाएंगी। यूपीपीआरपीबी ने इन परीक्षा तिथियों का आधिकारिक ऐलान भी कर दिया है। इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के प्रवेशपत्र एग्जाम से तीन पहले ही जारी किए जाएंगे। हालांकि जिन अभ्यर्थियों का एग्जाम पहले चरण में आयोजित किया जाएगा। उन्हें इस संबंध में परीक्षा से 10 दिन पूर्व परीक्षा केंद्र व एग्जाम डेट समेत पूरी जानकारी आवेदन फॉर्म में पंजीकृत मोबाइल नंबर और कैंडिडेट्स की रजिस्टर्ड ई-मेल आईडी माध्यम से दे दी जाएगी। इसके अलावा पुलिस भर्ती बोर्ड एग्जाम में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों की निशुल्क प्रैक्टिस के लिए परीक्षा से 10 दिन पहले फ्री मॉक टेस्ट की शुरुआत भी कर देगा ताकि प्रतियोगी छात्र परीक्षा के तरीके को आसानी से समझ सकें। साथ ही अगर कोई उम्मीदवार अपनी तैयारी को और भी मजबूत बनाना चाहता है तो उसके लिए सफलता डॉट कॉम ने भी फ्री मॉक टेस्ट सुविधा की शुरुआत कर दी है। इस निशुल्क प्रैक्टिस कोर्स बैच को ज्वॉइन करने के लिए अभ्यर्थियों को केवल इस FREE UP Police ASI Course- Join Now लिंक पर क्लिक करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
कब एक्टिवेट होगा फ्री ऑफिशियल मॉक टेस्ट का लिंक
यूपीपीआरपीबी द्वारा 18 नवंबर 2021 को जारी की जाने वाली एक ऑफिशियल नोटिस में साझा की गई जानकारी के मुताबिक, भर्ती बोर्ड परीक्षा से 10 पहले फ्री मॉक टेस्ट का लिंक एक्टिवेट करेगा। इस हिसाब से यह निशुल्क आधिकारिक प्रैक्टिस टेस्ट 24 नवंबर 2021 से शुरू हो सकता है।
विज्ञापन
कितने अंकों की होगी ASI की लिखित परीक्षा
भर्ती बोर्ड द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक यह एग्जाम 400 अंकों की होगी। इस परीक्षा में कुल 200 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक सही आन्सर के लिए 2 अंक निर्धारित हैं, जबकि गलत उत्तर देने पर उम्मीदवारों का कोई नकारात्मक अंक काटा नहीं जाएगा।
विज्ञापन