फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Police ASI Recruitment 2021:last date of ASI has been extended, apply till July 22, you will get salary of lakhs-safalta

UP Police ASI Recruitment 2021: इस वजह से बढ़ाई गई ASI की अंतिम तारीख, 22 जुलाई तक कर दें आवेदन, मिलेगी लाखों की सैलरी

Thu, 15 Jul 2021 06:19 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Thu, 15 Jul 2021 06:19 PM IST
सार

UPPRPB ने ASI के 1329 पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख को 22 जुलाई तक बढ़ा दिया है। इच्छुक अभ्यर्थी UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
UP Police ASI Recruitment 2021:last date of ASI has been extended, apply till July 22, you will get salary of lakhs-safalta
उत्तर प्रदेश - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा आयोजित होने वाली असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) भर्ती के लिए आवेदन करने की तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है। जो अभ्यर्थी आवेदन नहीं कर पाए थे वो अब 22 जुलाई तक अपना फॉर्म भर सकते हैं। UPPRPB ने राज्य में ASI के 1329 पदों पर भर्ती के लिए रिक्तियां निकाली थीं। अगर आप भी इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं तो इसकी पक्की तैयारी के लिए आपको आज ही सफलता के फ्री कोर्स को ज्वॉइन करना चाहिए।

विज्ञापन

अब 22 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन :

UPPRPB ने ASI के 1329 पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख को 15 जुलाई से बढ़ाकर 22 जुलाई कर दी है। गौरतलब है कि कोरोना महामारी और प्रमाण पत्र में बनने में होने वाली देरी की वजह से कई अभ्यर्थी ASI के इन पदों के लिए आवेदन करने से चूक गए थे। इसी वजह से बोर्ड ने आवेदन करने की तारीखों को एक सप्ताह यानी कि 22 जुलाई तक बढ़ा दिया है। इच्छुक अभ्यर्थी UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट के जरिये इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

1329 पदों पर निकली है भर्ती :

UPPRPB द्वारा जारी किए गए आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक कुल 1329 पदों पर भर्तियां निकली हैं। इन पदों में पुलिस उप-निरीक्षक (गोपनीय) के 295 पद, पुलिस सहायक उप-निरीक्षक (लिपिक) के 624 पद, पुलिस सहायक उप-निरीक्षक (लेखा) के 358 पद, पुलिस उप-निरीक्षक (गोपनीय) के 32 पद और पुलिस सहायक उप-निरीक्षक (लिपिक) के 20 पद शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

नियुक्ति के बाद मिल सकती है एक लाख तक सैलरी :

इन पदों पर चयन के बाद अभ्यर्थियों को समाज की भलाई के लिए कार्य करने के साथ साथ शानदार सैलरी भी प्राप्त होती है। पुलिस सब-इंस्पेक्टर (गोपनीय) को पे बैंड 9,300-34,800 और ग्रेड पे - 4,200 रुपये लेवल-06 के तहत 35,400 रुपये से 1,12,400 रुपये तक की सैलरी मिलती है। पुलिस सब-इंस्पेक्टर (गोपनीय) के अलावा अन्य पदों पर भी चयनित होने के बाद अभ्यर्थियों को शानदार सैलरी तथा कई तरह के भत्ते प्राप्त होते हैं।

कैसे करें तैयारी :

अगर आप भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं और सरकारी नौकरी करना चाहते हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आपको आज ही सफलता के फ्री कोर्स को ज्वॉइन करना चाहिए। सफलता द्वारा इस वक्त UPSSSC PET, SSC GD, SBI क्लर्क, AFCAT समेत कई तरह की परिक्षाओं के लिए एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्स चलाया जा रहा है। आप इन कोर्सेज से सफलता ऐप के जरिये भी जुड़ सकते हैं और  साथ ही साथ फ्री ई-बुक्स और मॉक टेस्ट जैसी कई सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed