फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Panchayat Sahayak Recruitment 2021: Will the job be only for one year or is it possible to expand, know what is the whole thing-safalta

UP Panchayat Sahayak Recruitment 2021: क्या सिर्फ एक साल के लिए ही होगी नौकरी या इसमें विस्तार है संभव, जानें क्या है पूरी बात

Thu, 26 Aug 2021 03:33 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Thu, 26 Aug 2021 03:33 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में पंचायत सहायक/डाटा एंट्री ऑपरेटर के 58,189 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए सफल अभ्यर्थियों की घोषणा जल्द ही की जाएगी। इस भर्ती के लिए 4 से 17 अगस्त के बीच आवेदन मांगे गए थे।

विज्ञापन
UP Panchayat Sahayak Recruitment 2021: Will the job be only for one year or is it possible to expand, know what is the whole thing-safalta
सरकारी नौकरियां - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

उत्तर प्रदेश में पंचायत सहायक/डाटा एंट्री ऑपरेटर के 58,189 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए सफल अभ्यर्थियों की घोषणा जल्द ही कि जाएगी। गौरतलब है कि राज्य में पंचायत सहायक/डाटा एंट्री ऑपरेटर के 58,189 पदों पर भर्ती के लिए 4 से 17 अगस्त के बीच आवेदन मांगे गए थे। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद मेरिट लिस्ट तैयार करने की प्रक्रिया 24 अगस्त से शुरू हो गई है और यह 31 अगस्त तक चलेगी। साथ ही अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं और बेहतर तैयारी के लिए किताबें खोज रहे हैं, तो आप सफलता के फ्री ई-बुक्स की सहायता ले सकते हैं। इन फ्री ई-बुक्स को खास आपकी सहायता के लिए सफलता के विशेषज्ञों द्वारा तैयार किया गया है।

विज्ञापन

क्या एक साल के लिए ही मिलेगी नौकरी :

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को एक प्रश्न बार बार परेशान कर रहा है कि क्या यह नौकरी उन्हें सिर्फ एक साल की अवधि के लिए मिलेगी। गौरतलब है कि आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक यह नौकरी अस्थाई होगी और इस भर्ती में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को पहले एक साल की अवधि के लिए नियुक्त किया जाएगा।

विज्ञापन

हालांकि अभ्यर्थियों को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि अधिसूचना में इस बात का भी उल्लेख है कि सही प्रदर्शन करने पर सेवा की अवधि में विस्तार भी किया जा सकता है। अधिसूचना के मुताबिक एक वर्ष तक कार्य करने वाले पंचायत कर्मी की सेवायें संतोषजनक पायी जाती हैं, तो ग्राम सभा की खुली बैठक में विचार करके पारित प्रस्ताव के आधार पर पुनः उसकी संविदा का वर्षानुवर्ष नवीनीकरण अधिकतम 2 वर्ष के लिए किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कब तक जारी होगी मेरिट लिस्ट :

इस भर्ती के लिए मेरिट लिस्ट तैयार करने की प्रक्रिया 24 अगस्त से शुरू हो गई है और यह 31 अगस्त तक चलेगी। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक मेरिट लिस्ट तैयार होने के बाद उसका जिलाधिकारी द्वारा तैयार की एक समिति द्वारा 1 से 7 सितंबर के बीच परीक्षण किया जाएगा। इन सभी प्रक्रियाओ के पूरा होने के बाद सफल अभ्यर्थियों को उनका नियुक्ति पत्र 8 से 10 सितंबर के बीच सौप दिया जाएगा। सफल होने वाले अभ्यर्थी अपना नियुक्ति पत्र उसी ग्राम पंचायत से प्राप्त कर सकेंगे, जिस पंचायत से उन्होंने आवेदन किया था।

कैसे करें तैयारी :

अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं , तो पक्की और बेहतर तैयारी के लिए आपको तुरंत सफलता द्वारा इनकी तैयारी के लिए चलाए जा रहे फ्री कोर्स से जुड़ जाना चाहिए। इन कोर्सेस में आपको एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में स्टडी क्लासेस के साथ साथ अन्य कई तरह की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप के जरिए भी जुड़ सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाऊनलोड करें सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दें सफलता की एक नई उड़ान।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed