फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Panchayat Sahayak Recruitment 2021: Merit list to be released soon, know what work the successful candidates will have to do-safalta

UP Panchayat Sahayak Recruitment 2021 : जल्द ही जारी होने वाली है मेरिट लिस्ट, जानें सफल होने वाले अभ्यर्थियों को करने होंगे क्या काम

Fri, 27 Aug 2021 02:13 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Fri, 27 Aug 2021 02:13 PM IST
सार

पंचायत सहायक/डाटा एंट्री ऑपरेटर के 58,189 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए जल्द ही मेरिट लिस्ट जारी किया जा सकता है। इस भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन उनके दसवीं और बारहवीं के मार्क्स के आधार पर तैयार किए गए मेरिट लिस्ट से किया जाना है।

विज्ञापन
UP Panchayat Sahayak Recruitment 2021: Merit list to be released soon, know what work the successful candidates will have to do-safalta
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश में पंचायत सहायक/डाटा एंट्री ऑपरेटर के 58,189 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए जल्द ही मेरिट लिस्ट जारी किया जा सकता है। गौरतलब है कि राज्य में पंचायत सहायक/डाटा एंट्री ऑपरेटर के 58,189 पदों पर भर्तियां होनी हैं और इसके लिए मेरिट लिस्ट बनाने की प्रक्रिया 24 अगस्त से शुरू हो गई है। इस भर्ती में अभ्यर्थियों के चयन के लिए किसी परीक्षा का आयोजन नहीं किया गया था, बल्कि इस भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन उनके दसवीं और बारहवीं के मार्क्स के आधार पर तैयार किए गए मेरिट लिस्ट से किया जाना है। पंचायत सहायक/डाटा एंट्री ऑपरेटर के इन 58,189 पदों पर भर्ती के लिए 4 से 17 अगस्त के बीच आवेदन मांगे गए थे। साथ ही अगर आप भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, तो पक्की और बेहतर तैयारी के लिए आपको आज ही सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ जाना चाहिए।

विज्ञापन

कब तक जारी हो सकती है मेरिट लिस्ट :

आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के लिए मेरिट लिस्ट बनाने की प्रक्रिया 24 अगस्त से शुरू हो गई है और यह 31 अगस्त तक चलेगी। मेरिट लिस्ट बनाने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसका एक समिति द्वारा 1 से 7 सितंबर के बीच परीक्षण किया जाएगा। इन सभी प्रक्रियाओं में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को उनका नियुक्ति पत्र 8 से 10 सितंबर के बीच संबंधित ग्राम पंचायत द्वारा जारी कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

करने होंगे ये काम :

पंचायत सहायक/डाटा एंट्री ऑपरेटर के इन पदों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को ग्राम सचिवालय व पंचायत कार्यालय को नियमित रूप से खोलने एवं संचालित करने, ग्राम पंचायत के वार्षिक कार्य योजना की ऑनलाइन इन्ट्री, विभिन्न विभागों द्वारा संचालित व्यक्तिगत लाभार्थियों की योजनाओं के बारे में सूचना ऑनलाइन अपने कम्प्यूटर पर मेन्टेन करने जैसे काम करने होंगे। इन कामों के अलावा पंचायत सहायक/डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर चयनित होने वाले एक अभ्यर्थी को पंचायत में इंटरनेट से जुड़े अन्य काम भी करने होंगे। अभ्यर्थी इन कामों से संबंधित सूची को आधिकारिक नोटिफिकेशन में देख सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें तैयारी :

अगर आप रेलवे ग्रुप D, SSC GD, UP SI या अन्य किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे है, तो अपनी तैयारी को और भी बेहतर बनाने के लिए आपको आज ही सफलता द्वारा इनकी तैयारी के लिए चलाए जा रहे फ्री कोर्स से जुड़ जाना चाहिए। सफलता द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए चलाए जा रहे इन कोर्सेस में आपको एक्सपर्ट तथा एक्सपीरियंस फैकल्टीज के मार्गदर्शन में पढ़ाया जाता है। आप सफलता ऐप के जरिए भी इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड करें सफलता ऐप और इन कोर्सेस को ज्वॉइन कर अपनी तैयारी को दें सफलता की एक नई उड़ान। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed