UP Panchayat Sahayak Recruitment 2021: भर्ती की सारी प्रक्रियाएं पूरी हुईं, 8 से 10 सितंबर के बीच सफल अभ्यर्थियों को मिल सकता है नियुक्ति पत्र
उत्तर प्रदेश में पंचायत सहायक/डाटा एंट्री ऑपरेटर के 58,189 पदों पर होने वाली भर्ती में सफल होने वाले अभ्यर्थियों का नियुक्ति पत्र जल्द ही जारी किया जा सकता है। इस भर्ती के लिए 4 से 17 अगस्त के बीच आवेदन मांगे गए थे।
विस्तार
उत्तर प्रदेश में पंचायत सहायक/डाटा एंट्री ऑपरेटर के 58,189 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को जल्द ही खुशखबरी मिल सकती है। दरअसल इस भर्ती के लिए सभी प्रक्रियाएं लगभग पूरी हो चुकी हैं और सफल होने वाले अभ्यर्थियों को जल्द ही उनका नियुक्ति पत्र सौंप दिया जाएगा। गौरतलब है कि राज्य में पंचायत सहायक/डाटा एंट्री ऑपरेटर के 58,189 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए 4 से 17 अगस्त के बीच आवेदन मांगे गए थे। इस भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन उनके दसवीं और बारहवीं के मार्क्स के आधार पर तैयार किए गए मेरिट लिस्ट से किया जाना है। साथ ही अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, तो पक्की और बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के Free Course- Subscribe Now की सहायता ले सकते हैं।
सभी प्रक्रियाएं होने वाली हैं पूरी :
इस भर्ती के लिए जारी किए गए शेड्यूल के मुताबिक सभी प्रक्रियाएं जल्द ही पूरी होने वाली हैं। दरअसल आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के लिए 24 से 31 अगस्त के बीच मेरिट लिस्ट तैयार किया जाना था और इस मेरिट लिस्ट को 1 से 7 सितंबर के बीच जिलाधिकारी द्वारा बनाए गए समिति के समक्ष पेश किया जाना है। मेरिट लिस्ट पर इस समिति द्वारा 1 से 7 सितंबर के बीच विचार करके सफल अभ्यर्थियों के नाम पर मुहर लगाया जाना है। इसी आधार पर यह उम्मीद लगाई जा रही है कि इस भर्ती के लिए सभी प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी होंगी और जल्द ही सफल अभ्यर्थियों के नाम का ऐलान कर दिया जाएगा।
फ्री मॉक टेस्ट: Attempt Now
8 से 10 सितंबर के बीच मिलना है नियुक्ति पत्र:
इस भर्ती के लिए जारी किए गए अधिसूचना में इस बात की भी जानकारी दी गई है कि इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थियों को 8 से 10 सितंबर के बीच उनका नियुक्ति पत्र जारी कर दिया जाएगा। सफल होने वाले अभ्यर्थी संबंधित ग्राम पंचायत से अपना नियुक्ति पत्र प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही अभ्यर्थी इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी अपने ग्राम पंचायत से प्राप्त कर सकते हैं।
कैसे करें तैयारी :
अगर आपका भी सपना यूपी SI, SSC GD, यूपी लेखपाल या अन्य किसी भी परीक्षा को पास करके सरकारी नौकरी करने का है, तो बेहतर तैयारी के लिए आपको आज ही सफलता के फ्री कोर्स को ज्वॉइन करना चाहिए। सफलता द्वारा इन परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में फ्री कोर्स चलाया जा रहा है। इन कोर्सेस से जुड़ने पर आपको लाइव इंटरैक्टिव क्लासेस के साथ स्टडी मैटेरियल्स, फ्री ई-बुक्स, मॉक टेस्ट्स तथा अन्य कई तरह की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप के जरिए भी जुड़ सकते हैं।