फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UP Panchayat Sahayak 2021: Such candidates will not be able to participate in the recruitment of 58189 posts in Uttar Pradesh, check if you are included or not, safalta

UP Panchayat Sahayak 2021: उत्तर प्रदेश में 58189 पदों पर होने वाली भर्तियों में नहीं शामिल हो सकेंगे ऐसे अभ्यर्थी, कहीं आप भी तो इनमें नहीं हैं शामिल

Sat, 14 Aug 2021 12:47 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Sat, 14 Aug 2021 12:47 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में पंचायत सहायक/डाटा एंट्री ऑपरेटर के 58189 पदों पर भर्ती के लिए 17 अगस्त तक आवेदन किया जा सकता है। इन पदों पर अभ्यर्थियों की नियुक्ति के लिए मेरिट लिस्ट उनके दसवीं तथा बारहवीं के मार्क्स के आधार पर तैयार किया जाएगा।

विज्ञापन
UP Panchayat Sahayak 2021: Such candidates will not be able to participate in the recruitment of 58189 posts in Uttar Pradesh, check if you are included or not, safalta
UP Panchayat Sahayak 2021 - फोटो : Safalta.com

विस्तार

उत्तर प्रदेश में पंचायत सहायक/डाटा एंट्री ऑपरेटर के 58189 पदों पर होने वाली भर्तियों के लिए आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थियों के पास 17 अगस्त तक का समय है। गौरतलब है कि राज्य में पंचायत सहायक/डाटा एंट्री ऑपरेटर के 59189 पदों पर भर्तियां होनी हैं और इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 2 अगस्त से प्रारंभ है। पंचायत सहायक/डाटा एंट्री ऑपरेटर के इन पदों पर 18 से 40 साल के इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। राज्य में 58189 पदों पर होने वाली इस बंपर भर्ती में अभ्यर्थियों को किसी भी तरह के परीक्षा से नहीं गुजरना होगा। इन पदों पर अभ्यर्थियों की नियुक्ति उनके दसवीं तथा बारहवीं के मार्क्स के आधार पर तैयार की जाने वाली मेरिट लिस्ट से होगी। अगर आप भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं और इसके लिए आपको किताबों की जरूरत है, तो आपको तुरंत सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ जाना चाहिए। 
विज्ञापन


ऐसे अभ्यर्थी नहीं कर सकते हैं आवेदन :
58189 पदों पर होने वाली इस भर्ती में कोई भ्रष्टाचार ना हो इसके लिए ऐसे अभ्यर्थियों को इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल करने से वंचित कर दिया गया है, जो संबंधित ग्राम पंचायत के प्रधान, उप प्रधान, सदस्य अथवा सचिव, ग्राम पंचायत का संबंधी है। यहाँ पर सम्बन्धियों का तात्पर्य  पिता, दादा, श्वसुर (पितृ अथवा मातृ संबंधी) पुत्र, पौत्र, दामाद, पुत्र-वधु, बहन, पति, पत्नी, पुत्री, मां से है।
विज्ञापन


इन अभ्यर्थियों पर भी है प्रतिबंध :
पदासीन प्रतिनिधियों के सम्बन्धियों के अलावा वैसे अभ्यर्थियों के भी इस परीक्षा में शामिल होने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, जिसे केन्द्रीय सरकार एवं राज्य सरकार अथवा किसी स्थानीय प्राधिकारी अथवा किसी मान्यता प्राप्त शैक्षिक संस्थान से निकाल दिया गया हो। इसके अलावा वे अभ्यर्थी भी इस भर्ती प्रक्रिया में नहीं शामिल हो सकते, जिन्हें जेल की सजा हुई हो। अभ्यर्थी इन प्रतिबंधों से संबंधित ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे कर सकते हैं आवेदन :
पंचायत सहायक/डाटा एंट्री ऑपरेटर के इन पदों पर अभ्यर्थी उसी पंचायत में आवेदन कर सकते हैं, जहाँ के वो निवासी हैं। इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को तय फॉर्मेट में एप्लीकेशन फॉर्म को भरकर सभी जरूरी डॉक्यूमेंट को सेल्फ अटेस्ट कर संबंधित ग्राम पंचायत या जिला विकास कार्यालय या जिला पंचायती राज कार्यालय में जमा करना होगा। 


कैसे करें तैयारी :
अगर आपका सपना सरकारी नौकरी करने का है, तो बेहतर तैयारी के लिए आपको आज ही सफलता द्वारा चलाये जा रहे फ्री कोर्स को ज्वॉइन करना चाहिए। सफलता द्वारा इस वक्त UPSSSC PET, SSC GD, UP SI समेत कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में फ्री कोर्स चलाया जा रहा है। इन कोर्सेस से आप सफलता ऐप के जरिये भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट और ई-बुक्स जैसे अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed