फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UP NHM CHO Recruitment 2024 for 7401 posts, Apply at upnrhm.gov.in before 17 Nov

UP NHM CHO: यूपी में सीएचओ के 7000+ पदों पर भर्ती, नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले करें आवेदन; जानें पूरा विवरण

Tue, 29 Oct 2024 08:24 AM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 29 Oct 2024 08:24 AM IST
सार

UP NHM CHO Bharti 2024: यूपी एनएचएम ने सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के 7,000 से भी अधिक पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार 17 नवंबर तक इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से जुड़ा विवरण नीचे पढ़ सकते हैं।
 

विज्ञापन
UP NHM CHO Recruitment 2024 for 7401 posts, Apply at upnrhm.gov.in before 17 Nov
UP NHM CHO Recruitment - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

UP NHM CHO Recruitment: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तर प्रदेश (UP NHM) ने सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के 7,000 से अधिक पदों को भरा जाएगा। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upnrhm.gov.in. पर इन रिक्तियों के लिए 17 नवंबर, 2024 तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

UP NHM CHO Vacancy 2024: रिक्ति विवरण

भर्ती अभियान का उद्देश्य सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) के कुल 7401 पदों को भरना है। इससे पहले , यूपी एनएचएम ने कुल 5582 सीएचओ रिक्तियों को अधिसूचित किया था, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 29 जनवरी से 7 फरवरी, 2024 तक चली थी।

आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि पूर्व में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उ०प्र० के अन्तर्गत 5582 संविदा कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सी०एच०ओ०) की भर्ती हेतु प्रकाशित विज्ञापन संख्याः 652/SPMU/NHM/Appt./2023-24/8290 दिनांक 25.01.2024 में जिन आवेदको द्वारा आवेदन किया जा चुका है, उन्हें इस भर्ती प्रक्रिया में उन्हीं दस्तावेजो के आधार पर यथावत् सम्मिलित कर लिया जायेगा। ऐसे अभ्यर्थियों को पुनः आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। अपितु ऐसे अभ्यर्थी द्वारा पूर्व में किये गये आवेदन में वांछित संशोधन किया जा सकता हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

UP NHM CHO Eligibility: पात्रता मापदंड

  • शैक्षिक योग्यता: जिन उम्मीदवारों ने शैक्षणिक वर्ष 2020 से भारतीय नर्सिंग परिषद/राज्य नर्सिंग परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से सर्टिफिकेट इन कम्युनिटी हेल्थ फॉर नर्सेस (सीसीएचएन) के एकीकृत पाठ्यक्रम के साथ बीएससी (नर्सिंग) या पोस्ट बेसिक बीएससी (नर्सिंग) कोर्स पूरा किया है, वे आवेदन करने के पात्र होंगे।
  • आयु सीमा: 17 नवंबर 2024 तक 21 से 40 वर्ष। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
विज्ञापन

UP NHM CHO Salary: वेतन विवरण 

चयनित सीएचओ को उप-केंद्र स्तर के आयुष्मान भारत स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्रों (एबी-एचडब्ल्यूसी) में संविदा के आधार पर नियुक्त किया जाएगा। इस पद के लिए 25,000 रुपये का मासिक मानदेय दिया जाएगा। इसके अलावा, जिले में नियुक्ति और प्रदर्शन के आधार पर 10,000 रुपये प्रति माह तक के प्रदर्शन-आधारित प्रोत्साहन भी दिए जाएंगे।

UP NHM CHO Selection Process: चयन प्रक्रिया

यूपी एनएचएम सीएचओ पद के लिए चयन प्रक्रिया में दो चरण शामिल हैं:

  1. कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (सीबीटी): उम्मीदवार सीबीटी में भाग लेंगे, जहां उनके अंकों के आधार पर एक मेरिट सूची तैयार की जाएगी।
  2. दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया (डीवीपी): सीबीटी के बाद शॉर्टलिस्ट किए गए लोगों को डीवीपी के लिए बुलाया जाएगा, जहां उन्हें पात्रता की पुष्टि करने के लिए वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। सफलतापूर्वक सत्यापित उम्मीदवारों को नियुक्ति से पहले अंतिम चरण के रूप में एक चिकित्सा परीक्षा से गुजरना होगा।

UP NHM CHO Application Process: सीएचओ भर्ती के लिए आवेदन करने के चरण

  • आधिकारिक वेबसाइट upnrhm.gov.in. पर जाएं।
  • होमपेज पर, सीएचओ भर्ती के लिए उपलब्ध आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण करें और आवेदन प्रक्रिया आगे बढ़ाएं।
  • फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • फॉर्म जमा करें और डाउनलोड करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed